वोटिंग पहले में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने नैनीताल में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। स्थानीय निकाय के लिए मतदान से पहले भाजपा ने नगर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुक हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।
नाव मालिक समिति ने दिया समर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता संवाद सहयोगी जागरण, भवाली: नगर में मतदान की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेसियों ने पंकज आर्य के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया। जहॉ पंकज आर्य सुबह होते ही जनता के बीच पहुंच रहे है।
वही कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विभिन्न टोलियों में निकलपर सुबह से देर शाम तक जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य ने बताया कि नगर की जनता के बीच जाकर उनकी मूलभूत आवश्यकता व समस्याओं की जानकारी के साथ उनसे वोट की अपील की जा रही है। जनता से उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक जनता के बीच हाथ के पंजे में मुहर लगाने की अपील कर रहा है।
उन्हें विश्वास है कार्यकर्ताओ की यह मेहनत रंग लाएगी। चुनाव में भवाली की जनता उन्हें चेयरमैन के रूप में चुनेगी। इस दौरान खष्टी बिष्ट, पुष्पेश पांडे, कंचन सुयाल, सुजान सिंह रजवार, नवीन क्वीरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: प्रयागराज Maha Kumbh से नैनीताल के पर्यटन कारोबार में गिरावट, वीकेंड पर होटलों में 50% से अधिक कमरे खाली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।