विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवतार हत्‍याकांड : बेटी ने बताई हत्याकांड से पहले की पूरी कहानी, मां ने बताने से किया था मना

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 01 Jun 2019 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 12:44 PM (IST)

पुलिस पूछताछ में 11 साल की बेटी नेहा ने वारदात के दिन घर से निकलने से पहले मां नीलम के पिता अवतार को ग्लूकोन डी पिलाने के बयान दिए हैं।

अवतार हत्‍याकांड : बेटी ने बताई हत्याकांड से पहले की पूरी कहानी, मां ने बताने से किया था मना
अवतार हत्‍याकांड : बेटी ने बताई हत्याकांड से पहले की पूरी कहानी, मां ने बताने से किया था मना

हल्द्वानी, जेएनएन : अवतार हत्याकांड के जांच अधिकारी को एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बदल दिया है। जघन्य हत्याकांड की जांच भीमताल प्रभारी थानाध्यक्ष मनोहर सिंह के बजाय अब हल्द्वानी कोतवाल विक्रम राठौर को सौंपी गई है। कोतवाल राठौर ने अवतार की मां नक्षत्रो देवी के डीएनए सैंपल लेकर सलड़ी में मिले कंकाल से मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब देहरादून भेज दिए हैं। पुलिस पूछताछ में 11 साल की बेटी नेहा ने वारदात के दिन घर से निकलने से पहले मां नीलम के पिता अवतार को ग्लूकोन डी पिलाने के बयान दिए हैं। पुलिस ने अवतार के घर से ग्लूकोन डी में मिलाई गई नींद की गोलियों का खाली पत्ता भी बरामद कर लिया है।
16 मई की रात हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी से पहले एक कार आग का शोला बन गई थी। आग बुझाने पर उसमें मानव कंकाल मिला। पुलिस को कार में इंश्योरेंस के कागज का टुकड़ा भी मिला था, जो रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह के नाम था। अगली सुबह पुलिस अवतार के घर पहुंची तो पत्नी नीलम ने बताया कि 16 मई को वह पति के साथ उपचार के लिए हल्द्वानी गई थी। अवतार हल्द्वानी में उसे छोड़कर पहाड़ जाने की बात कहकर कार से चला गया था। जांच के लिए भीमताल के साथ ही काठगोदाम, हल्द्वानी थाने के पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया। पोस्टमार्टम में कंकाल पुरुष के होने की पुष्टि हो गई। अंबाला से पहुंचे अवतार के पिता गुलजार सिंह की तहरीर पर बेटे की हत्या कर शव जलाने का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पांच दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए अवतार की पत्नी नीलम व उसके प्रेमी मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में शामिल मनीष का साथी अजय अब भी फरार है।

बच्चों को लेकर मनीष संग मथुरा घूमने गई थी नीलम
नेहा से पूछताछ में पता चला कि नीलम की मनीष से काफी गहरी दोस्ती थी। अवतार की गैरमौजूदगी में अक्सर मनीष घर पर भी आता था। जनवरी में अवतार कारोबार के सिलसिले में गुरुग्राम गया था। इस दौरान मनीष नीलम व दोनों बच्चों को घुमाने के लिए मथुरा ले गया था। चार दिन तक मनीष के साथ ही नीलम व बच्चे रहे। लौटते समय नीलम ने बेटी से इसकी जानकारी पिता को देने से इंकार किया था। साथ ही अवतार को बताने पर घर उजड़ जाने का भय भी दिखाया था।

सीसीटीवी में पेट्रोल खरीदते दिखे मनीष व अजय
मनीष व अजय ने पांच लीटर पेट्रोल 11 मई को रुद्रपुर के जाफरपुर मोड़ स्थित पंप से खरीदा था। पुलिस को पंप के सीसीटीवी कैमरे में दोनों के बाइक से आकर पेट्रोल खरीदकर ले जाने की फोटो भी मिल गई है। वारदात वाले दिन हल्द्वानी के मुखानी में भी नीलम व मनीष की साथ की फुटेज भी पुलिस को मिली है। इसके अलावा कोतवाली के कैमरे में आगे कार से अजय के बेहोश अवतार को लेकर जाने व पीछे बाइक से मनीष के जाने की फुटेज भी मिल गई है।

यह भी पढ़ें : जिसे मां-बेटे ने खिलाया था भोजन उसी ने कर दी हत्‍या, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
यह भी पढ़ें : रामनगर के पूछड़ी गांव में नशेड़ी ने की मां बेटे की हत्या

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।