विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व फलक पर चमकेंगे उत्तराखंड के ये दो क्रिकेट स्टार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 08 Jun 2018 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:09 PM (IST)

रामनगर के अनुज रावत चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई इंडियन टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, वनडे की कमान हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के हाथ होगी।

विश्व फलक पर चमकेंगे उत्तराखंड के ये दो क्रिकेट स्टार
विश्व फलक पर चमकेंगे उत्तराखंड के ये दो क्रिकेट स्टार

हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के लिए गुरुवार का दिन उपलब्धि भरा रहा। नैनीताल जिले के दो उभरते क्रिकेट खिलड़ियों का न केवल अंडर-19 टीम में चयन हुआ, बल्कि दोनों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला है। रामनगर के अनुज रावत चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई इंडियन टीम की कमान संभालेंगे। वहीं वनडे की कमान हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के हाथ होगी। 

श्रीलंका के साथ 11 जुलाई से 11 अगस्त तक टीम 2 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेलेगी। काबिलियत और कड़े परिश्रम के बल पर यहां तक पहुंचे दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से नैनीताल जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 

श्रेष्ठ प्रदर्शन से मिला अनुज को मुकाम 

भारतीय अंडर-19 टेस्ट टीम का कप्तान बनाए गए अनुज रावत ने गुरुवार को हिमाचल के ऊना में नार्थ जोन की ओर से 47 रनों की कप्तानी पारी खेली और नार्थ ईस्ट को 8 विकेट से हराया। अनुज टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में अनुज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ।

विजय हजारे ट्राफी से शुरू हुआ था आर्यन का करियर

अंडर-19 भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने जा रहे आर्यन जुयाल ने विजय हजारे ट्राफी से प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर बल्लेबाज रहे आर्यन जुयाल को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। आर्यन ने अंडर-19 क्रिकेट में 1100 से अधिक रन बनाए हैं। आर्यन के पिता संजय जुयाल व मां प्रतिभा जुयाल पेशे से डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़ें: टी20 मैच: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता अफगानिस्‍तान

यह भी पढ़ें: टी-20 मैच: अफगानिस्‍तान छह विकेट से जीता, सीरीज कब्‍जाई

यह भी पढ़ें: देहरादून में अगले सीजन में आइपीएल के प्रयास: राजीव मेहता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।