विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : कोरोना वायरस संक्रमित जमात के तीनों मरीजाेंं को एसटीएच में भर्ती कराया गया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2020 07:05 PM (GMT+05:30)

कोराना से संक्रमित तीनों मरीजों को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम जुट गई है।

coronavirus : कोरोना वायरस संक्रमित जमात के तीनों मरीजाेंं को एसटीएच में भर्ती कराया गया
coronavirus : कोरोना वायरस संक्रमित जमात के तीनों मरीजाेंं को एसटीएच में भर्ती कराया गया

हल्द्वानी, जेएनएन : कोराना से संक्रमित तीनों मरीजों को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम जुट गई है। साथ ही अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लॉकडाउन के बावजूद एक अप्रैल को जमात में शामिल होने के बाद मुरादाबाद से लौट रहे 13 लोग रुद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी आ रहे थे। रुद्रपुर में पुलिस ने इन्हें पकड़कर पंतनगर विश्वविद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया दिया था। संदिग्धता के आधार पर जब तीन लोगों का सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के वायरोलॉजी लैब भेजा गया तो कोरोना होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पूरे कुमाऊं में खलबली मच गई। शुक्रवार को हल्द्वानी निवासी इन तीनों मरीजों को एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर, स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें सामान्य लक्षण हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज भी फोर्स बढ़ा दी है। आइसोलेशन वार्ड में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि एसटीएच के बाहर एसडीआरएफ के अलावा पुलिस भी लगी है। वहीं अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी पूरी चौकसी बरत रहे हैं।

यह भी पढें

= नजीमाबाद से लौटे तीन जमाती टांडा जंगल से पकड़े गए 

= जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।