Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav जीतने के बाद बोले गजराज बिष्ट, 'जनता ने पर‍िवार समझकर द‍िया प्‍यार-सारे वादे पूरे करूंगा'

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 10:24 AM (IST)

    Uttarakhand Nikay Chunav उत्‍तराखंड न‍िकाय चुनाव जीतने के बाद नगर निगम हल्द्वानी के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Uttarakhand Nikay Chunav जीतने के बाद गजराज बिष्ट ने कही ये बात।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट उत्‍तराखंड न‍िकाय चुनाव जीत चुके हैं। लोगों में खुशी का माहौल है। चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने कहा कि नगर की जनता मेरा परिवार है। जिस तरह उनके लिए सुखद चुनाव परिणाम रहे। उसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए भी वह सुखद परिणाम देखने को म‍िलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव के समय जिस तरह के उन्होंने वादे किए हैं उन्हें वह हरसंभव पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें क‍ि बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक न‍िजी होटन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके माता-पिता जीवित नहीं हैं। इसके बावजूद निगम क्षेत्र की प्रत्येक माताओं व बुजुर्गों ने उनको अपने बेटे जैसा आशीर्वाद दिया।

    हल्‍द्वानी को आदर्श नगर न‍िगम बनाने का रहेगा प्रयास

    इसके अलावा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं ने परिवार की तरह उन्हें चुनाव लड़वाया है। शहर के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर गजराज स‍िंह बिष्ट ने जवाब दिया क‍ि हल्द्वानी को एक आदर्श नगर निगम बनाने का प्रयास करेंगे। सुरक्षित व स्वच्छ शहर बनाएंगे। क्षेत्र के हर वर्ग व समाज से जुड़े लोगों से सुझाव प्राप्त कर समाधान किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चुनाव सह प्रभारी विनीत अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे, प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी, राजेंद्र नेगी, दीपक बहुगुणा, पार्षद चंदन मेहता, प्रमोद बोरा, कमल पांडे, कुलदीप कुल्याल, प्रखर शाह मौजूद रहे।

    पुरानी बाजार कीचड़ से लथपथ

    गरुड़। नगर पंचायत के पाये गरुड़ गंगा वार्ड में गंदगी पट गई है। रास्ता कीचड़ से लथपथ हो गया है। जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल बना हुआ है। व्यापारियों ने नगर पंचायत से गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    पाये गरुड़ गंगा वार्ड के पुरानी बाजार में आए दिन पानी के तेज बहाव के साथ बाजार का सारा कूड़ा बहकर आ जाता है। नाली बंद हो जाती है। नाली में जमा कचड़ा रास्ते के ऊपर आ जाता है। जिससे आम लोग तथा स्कूली बच्चों का यहां से गुजरना मुश्किल होने लगा है। नाली के कचड़े से उठ रही बदबू से व्यापारि‍यों में आक्रोश है।

    व्यापारी तारा दत्त दुबे, भोला दत्त तिवारी, कृष्ण चंद्र बड़सीला, किशोर खोलिया, गिरीश गुरुरानी, हरीश खोलिया आदि ने नगर पंचायत से शीघ्र नाली दुरुस्त करने और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। इधर, अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। रास्ते व नाली को भी शीघ्र दुरुस्त कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: CM धामी के प्रचार से गजराज के पक्ष में बना था माहौल, हल्‍द्वानी में BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav Result: उत्तराखंड में महापौर पदों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता; पूरी लिस्ट