विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रसंघ चुनाव : एमबीपीजी में पांच साल में तीसरी बार अध्यक्ष पर त्रिकोणीय मुकाबला

By Edited By:
Published: Fri, 06 Sep 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:51 PM (IST)

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में पांच साल में तीसरी बार फिर से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

छात्रसंघ चुनाव : एमबीपीजी में पांच साल में तीसरी बार अध्यक्ष पर त्रिकोणीय मुकाबला
छात्रसंघ चुनाव : एमबीपीजी में पांच साल में तीसरी बार अध्यक्ष पर त्रिकोणीय मुकाबला

हल्द्वानी, जेएनएन : एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में पांच साल में तीसरी बार फिर से ऐसा होगा कि अध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज में एबीवीपी से कमलेश भट्ट, एनएसयूआइ से गोविंद सिंह दानू और एनएसयूआइ के बागी के तौर पर राहुल धामी चुनावी मैदान में उतरे हैं। गुरुवार को एमबीपीजी में छात्रसंघ के 11 पदों पर 70 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया था। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद वैध सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक अब कुल 63 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर भावना पनेरू, कोषाध्यक्ष पर गंगेश कुमार, यूआर में नामांकन करने वाले मोहित गोस्वामी के अलावा संकाय प्रतिनिधि पद पर नामांकन कर चुके चार प्रत्याशियों का अलग-अलग वजह से कॉलेज प्रशासन ने पर्चा खारिज कर दिया।

वहीं अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय जंग होने से छात्र राजनीति भी परवान चढ़ चुकी है। इससे पूर्व एबीवीपी से टिकट नहीं मिलने पर 2014 में संजय रावत व 2016 में नीरज मेहरा निर्दलीय चुनाव लड़कर छात्रसंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो चुके हैं। जबकि एनएसयूआइ का बागी पहली बार ताल ठोंक रहा है। महिला में एबीवीपी की मीनल निर्विरोध उपाध्यक्ष महिला डिग्री कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने की वजह से एबीवीपी की मीनल गड़िया निर्विरोध जीत गई। जबकि सांस्कृतिक सचिव पद पर गायत्री जोशी के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। यहां अध्यक्ष पद का मुकाबला एबीवीपी की पूजा सती व एनएसयूआइ की ज्योति आर्य के बीच है। दो लोगों के निर्विरोध जीतने पर आठ पदों पर 16 प्रत्याशी मैदान में है।

चोरगलिया से शांतिपुरी तक डेरा
छात्रसंघ चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में हर प्रत्याशी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। एमबीपीजी में अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशियों की निगाह शहर के अलावा गौलापार, चोरगलिया, बिंदुखत्ता व शांतिपुरी के छात्रों पर भी है। प्रत्याशियों के समर्थक यहां डेरा जमा चुके हैं।
एमबीपीजी के उम्मीदवार
उपाध्यक्ष : नीरज बिष्ट व राजेंद्र तिवारी छात्रा उपाध्यक्ष : निशा डांगी, वार्तिका आर्य व कोमल आर्य सचिव : कौशल जीना व गणेश सिंह संयुक्त सचिव : नीमा गोस्वामी व कमलेश सिंह कोषाध्यक्ष : दीप मेवाड़ी, भावेश रौतेला, रजनीश जोशी, अभिषेक डंगवाल व करन जायसवाल महिला डिग्री कॉलेज के उम्मीदवार सचिव : दिया सुप्याल व गीता कार्की संयुक्त सचिव : वंदना कार्की व रचना धपोला कोषाध्यक्ष : दीक्षा बिष्ट व काव्या बोरा।

यह भी पढ़ें : छात्र राजनीति में कूदने वाले 53 फीसद प्रत्याशी कला वर्ग के NAINITAL NEWS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।