विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र राजनीति में कूदने वाले 53 फीसद प्रत्याशी कला वर्ग के NAINITAL NEWS

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 06 Sep 2019 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:49 PM (IST)

एक दौर था जब विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को समाज में अलग नजरिए से देखा जाता था। कला व वाणिज्य के छात्रों से अधिक तवज्जो विज्ञान वर्ग को मिलती थी।

छात्र राजनीति में कूदने वाले 53 फीसद प्रत्याशी कला वर्ग के NAINITAL NEWS
छात्र राजनीति में कूदने वाले 53 फीसद प्रत्याशी कला वर्ग के NAINITAL NEWS

भानु जोशी, हल्द्वानी। एक दौर था जब विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को समाज में अलग नजरिए से देखा जाता था। कला व वाणिज्य के छात्रों से अधिक तवज्जो विज्ञान वर्ग को मिलती थी। छात्रसंघ चुनाव में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में दावेदारी पेश करते थे, मगर बदलते दौर में सोच व छात्र राजनीति दोनों में ही बदलाव देखने को मिला है। एमबीपीजी में इस बार 11 पदों पर जिन 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, उनमें से 53 फीसद कला वर्ग के हैं।

उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, विवि प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर बीए के विभिन्न सेमेस्टरों के 28 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। एमए के भी नौ छात्र-छात्राएं इस दौड़ में शामिल हैं। विज्ञान वर्ग से केवल 13 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिनमें बीएससी के 12 व एमएससी का एक छात्र है। नामांकन कराने वाले बीएससी के सभी छात्र-छात्राएं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर चुनाव लडऩा चाहते हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य मुख्य पदों पर चुनाव लडऩे के लिए विज्ञान वर्ग से कोई भी आगे नहीं आया है। इसके अलावा वाणिज्य वर्ग के 11 छात्र-छात्राओं ने भी चुनाव लडऩे के लिए पर्चा दाखिल किया है। प्रतिशत में देखा जाए तो कला वर्ग के 53, विज्ञान वर्ग के 18 व वाणिज्य वर्ग के 11 फीसद प्रत्याशी इस बार चुनाव लडऩे के लिए आगे आए हैं।

एक ही कक्षा में पढऩे वाले एक-दूसरे के खिलाफ

एमबीपीजी में ऐसा पहली बार ही होगा कि अध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, सचिव जैसे मुख्य पदों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशी एक ही कक्षा में पढ़ते हों। अध्यक्ष पद के तीन, छात्र उपाध्यक्ष व सचिव पद के दो-दो प्रत्याशी पीजी डिप्लोमा इन योगा के छात्र हैं।

प्रत्याशी के शक ने कॉलेज प्रशासन को घुमाया

एमबीपीजी कॉलेज में नामांकन कराने पहुंचे संयुक्त सचिव पद के एक प्रत्याशी ने गुरुवार को विवाद खड़ा कर दिया। उसका आरोप था कि उसकी प्रतिद्वंदी छात्रा प्रत्याशी ने निर्धारित समय के बाद नामांकन कराया है। प्रत्याशी नामांकन निरस्त करने की मांग पर अड़ा रहा। इधर, प्रत्याशी की ओर से शक जताए जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें ये बात साफ हो गई कि छात्रा प्रत्याशी पूर्व में नामांकन करा चुकी है।

यह भी पढ़ें : एमबीपीजी में 11 पदों पर 70 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।