विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला योजना समिति के गठन के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में 38 प्रत्याशी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2020 09:31 AM (IST)

जिला योजना समिति के गठन के लिए 24 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब 38 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जिला योजना समिति के गठन के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में 38 प्रत्याशी
जिला योजना समिति के गठन के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में 38 प्रत्याशी

भीमताल, जेएनएन : जिला योजना समिति के गठन के लिए 24 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी के दिन नैनीताल जिला पंचायत से चार, नगर पंचायत भीमताल से एक, नगर निगम हल्द्वानी से चार लोगों ने नाम वापस लिए।

नैनीताल नगर परिषद से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। नैनीताल में दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं रामनगर में दो सीटों के सापेक्ष दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन कराया है, वहां दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। जिला पंचायत के सहायक रिर्टनिंग अफसर धनपत कुमार ने बताया कि जिला पंचायत से 11 सदस्यों का चयन होना है। यहां 19 सदस्यों ने नामांकन कराया था। अब चार लोगों ने नाम वापस लिए हैं। जिला पंचायत से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। नैनीताल नगरपालिका की सहायक रिर्टनिंग अधिकारी भावना जोशी यहां एक पद के लिए दो सभासदों ने नामांकन कराया था। यहां किसी ने नाम वापसी नहीं की।

नगरपालिका रामनगर सहायक रिर्टनिंग अधिकारी हरीश चंद्र सती ने बताया कि यहां दो सदस्यों ने ही नामांकन कराया था। हल्द्वानी नगर निगम के रिर्टनिंग आफिसर गोवर्धन सिंह के मुताबिक यहां 21 पार्षदों ने नामंकन कराया था। चार उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद यहां 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत भीमताल, कालाढुंगी, व लालकुंआ तथा नगरपालिका भवाली से एक सदस्य का जिला योजना समिति के लिए चयन होना है। यहां के सहायक रिर्टनिंग आफिसर जीएस तोमर ने बताया यहां तीन सदस्यों ने नामांकन कराया था। एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है अब दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ हल्‍द्वानी में कांग्रेस चलाएगी अभियान, पार्टी वालंटियर भी बनाए जाएंगे

यह भी पढ़ें :  मध्‍य प्रदेश में डैमेज कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस ने हरदा को मैदान में उतारा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।