Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: मौसी के घर आई 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, नशे में मौसा ने की दरिंदगी की सभी हदें पार

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 11:15 AM (IST)

    हल्द्वानी में 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का हैवानियत भरा मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत मौसा ने अपनी ही भतीजी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। मासूम की हालत गंभीर है और उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    किशोरी से दुष्कर्म के बाद हड़कंप। जागरण

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा में माैसी के घर आई 11 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत मौसा ने वारदात को अंजाम दिया। मासूम की हालत गंभीर है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बनभूलपुरा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन का कुछ महीनों पहले बच्चा हुआ था। गुरुवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची वही रूक गई। इसी रात बहन का पति शराब के नशे में धुत होकर घर में आया और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने बच्ची

    के संग दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर स्वजन उठे तो आरोपित फरार हो गया। बाद में बच्ची ने पूरी कहानी मां को बताई। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मासूम के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

    इसे भी पढ़ें- शराब और सिगरेट पीने वाले सावधान! ये फैक्‍ट जानकर नशा करने से लगेगा डर

    नशा तस्कर गैंगस्टर शराफत गिरफ्तार

    बनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्कर गैंगस्टर शराफत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारी हो गई है। जबकि गिरोह का सरगना पहले से जेल में बंद है। स्मैक, चरस इंजेक्शन और मार्फिन जैसी नशीली दवाओं के जरिए युवाओं को बर्बाद करने वाले अमन सिद्दकी गिरोह के चार सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी।

    आरोपी गिरफ्तार। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Chamoli Avalanche: हिमस्खलन में फंसे थे हल्द्वानी के इंजीनियर और उसके भाई, ऐसे बची थी जान; सुनाई आपबीती

    थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा गफूर बस्ती निवासी अमन सिद्दकी कई सालों से नशे का कारोबार कर युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। उसने इस कारोबार को बढ़ाने के लिए पांच लोगों का गैंग बनाया है। उसके जेल में बंद होने के बाद गैंग में शामिल शुऐब और उसकी पत्नी साजिया, शराफत और आसिफ नशे के कारोबार को बढ़ा रहे थे।

    पुलिस ने चारों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शुऐब व उसकी पत्नी साजिया को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को शराफत को गिरफ्तार किया। आसिफ की तलाश की जा रही है।