Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में महिला अधिवक्‍ता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली Roorkee News

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 21 Dec 2020 08:51 PM (IST)

    लाल कुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला अधिवक्ता घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश मौके से फरार हो गया।

    Hero Image
    लाल कुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी।

    संवाद सहयोगी, रुड़की: घर के बाहर दरवाजे पर महिला अधिवक्ता को एक नकाबपोश ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। गोली से घायल महिला अधिवक्ता को तुरंत ही स्वजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान रविवार को रात करीब पौने दस बजे घर के दरवाजे पर आई। इसी दौरान एक नकाबपोश ने महिला अधिवक्ता को गोली मार दी, जिससे महिला अधिवक्ता घायल हो गई। गोली की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। महिला अधिवक्ता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। कोतवाली रुड़की के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गोली पेट के साइड में लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: ईरानी गैंग का दूसरा ठग भी देवबंद से गिरफ्तार, पूछताछ में बताई अहम बातें

    महिला अधिवक्ता की हालत अब ठीक है, जिसके चलते महिला को अस्पताल से छूट्टी दे दी है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के लिए उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। हमलावर अकेला था या फिर उसके साथ कोई और भी था। हमलावर पैदल आया फिर किसी वाहन से आया था। गोली मारने का कारण क्या है। इस तरह के सभी बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। फिलहाल महिला अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    दहेज हत्या मामले में पति, सास और देवर को 14 वर्ष का कठोर कारावास