विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्रियों में हड़कंप; आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 08 Nov 2024 05:48 PM (IST)

Stones pelted on Vande Bharat Express उत्तराखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई है। जिसमें एक आरोपित ...और पढ़ें

Stones pelted on Vande Bharat Express: देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर बाजी. Jagran
Stones pelted on Vande Bharat Express: देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर बाजी. Jagran

HighLights

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
  2. आरोपित सलमान गिरफ्तार

लक्सर। Stones pelted on Vande Bharat Express: देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गयी। जिससे ट्रेन की कोच का शीशा टूट गया। पत्थरबाजी की घटना के बाद कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया।

वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा घटना की सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में शहनवाज की करतूतों से बवाल, मुस्लिम व्‍यापारियों को दो दिन में दुकान खाली करने का अल्‍टीमेटम

खड़ंजा कुतुबपुर गांव के पास की गई पत्‍थरबाजी

देहरादून से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 22546 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में लक्सर मुरादाबाद रेल खंड पर खड़ंजा कुतुबपुर गांव के पास ट्रेन के कोच संख्या सी -6 पर पत्थरबाजी की गयी। पत्थर लगने से ट्रेन के कोच का शीशा टूट गया। जिससे कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप पहुंच गया।

वन्दे भारत ट्रेन के ड्राइवर द्वारा घटना की सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। सूचना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार सिवाच, उप निरीक्षक श्री कृष्ण शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर सिंह, कांस्टेबल पुनीत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- अब मात्र सवा घंटे में पूरा होगा 490 किलोमीटर का थकान भरा सफर,पिथौरागढ़ से दिल्ली तक की हवाई यात्रा शुरू

आरोपित सलमान गिरफ्तार

आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपित सलमान निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर आरपीएफ निरीक्षक रवि कुमार सिवाच ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमूंग वडिवाल एस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपित को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया गया था। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- सरकारी अफसर बनी बहू तो लालची ससुरालियों ने की हैवानियत, पति भी बना वहशी दरिंदा; अब जेल में कटेंगी रातें

नशीली दवाइयों के साथ पकड़े आरोपित को नहीं मिली जमानत

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में नशीली दवाइयों के साथ पकड़े जाने के आरोपित की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट ने खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि 23 सितंबर 2024 को लक्सर कोतवाली के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अपने सहकर्मियों के साथ कोतवाली क्षेत्र में गस्त पर थे।

जब वह गस्त करते हुए ग्राम बाकरपुर भिक्कमपुर होते हुए भिक्कमपुर से आगे ग्राम फतवा रोड की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गांव भोगपुर फतवा की ओर से आता हुआ दिखाई दिया था। जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने के प्रयास में फिसल कर गिर गया था।

पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया था । भागने का कारण पूछने पर उसने अपने पास नशीली दवाइयां होना बताया था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शहजाद पुत्र नूर हसन निवासी नसीरपुर कलां उर्फ दौड़बसी थाना पथरी बताया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।