विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी अफसर बनी बहू तो लालची ससुरालियों ने रखी शर्त, 'पति को देनी होगी पूरी सैलरी तभी कर पाएगी नौकरी'

Published: Fri, 08 Nov 2024 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2024 07:27 PM (IST)

Uttarakhand Crime News एक सहायक वन संरक्षक ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime News: सहायक वन संरक्षक को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति व ससुरालियों पर केस. Concept
Uttarakhand Crime News: सहायक वन संरक्षक को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति व ससुरालियों पर केस. Concept

HighLights

  1. हल्द्वानी निवासी महिला ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
  2. पिता की मदद से पास की थी लोक सेवा आयोग की परीक्षा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Uttarakhand Crime News: राज्य में तैनात एक सहायक वन संरक्षक ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह सहायक वन संरक्षक हैं। उनकी शादी वर्ष 2015 में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि मायके से ससुराल पहुंचते ही उन्हें कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। उनके सारे गहने कब्जा लिए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में शहनवाज की करतूतों से बवाल, मुस्लिम व्‍यापारियों को दो दिन में दुकान खाली करने का अल्‍टीमेटम

अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव

पति आए दिन शराब पीकर आता और उन्हें पीटता। पति प्रताड़ना से बचने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव डालता था। अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर पीटा। गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करना चाहती थी, लेकिन पति राजी नहीं हुआ।

सारा वेतन पति को देगी रखी शर्त

अपने पिता की मदद से उन्होंने कोचिंग की और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक दी और चयन भी हुआ। ससुरालियों ने इस शर्त पर ट्रेनिंग पर जाने दिया कि वह सारा वेतन पति को देगी। वह ट्रेनिंग से लौटी तो दबाव बनाकर ससुरालियों ने कार खरीद ली। देवर व उसके परिवार का भी खर्च उठाने का दवाब बनाया।

यह भी पढ़ें- अब मात्र सवा घंटे में पूरा होगा 490 किलोमीटर का थकान भरा सफर,पिथौरागढ़ से दिल्ली तक की हवाई यात्रा शुरू

अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी

पति ने चोरी-छिपे बनाए अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। डर कर वह अपने रिश्तेदारों के घर चली गई। गहने व कार मांगी तो ससुराली आग-बबूला हो गए। नई कार मांगने लगे।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति, ससुर, ननद और देवर के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली है।

कम दहेज के लिए पत्नी को दी यातनाएं, जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए

हल्द्वानी: कम दहेज के लिए पति ने पत्नी को यातनाएं दी। छोटी-छोटी बातों पर पीटा गया। गलती वीडियो दिखाई। आरोप है कि पति ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पुलिस ने मेरठ निवासी युवक पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसका विवाह रामनगर स्थित एक मंदिर में हस्तिनापुर मेरठ निवासी युवक से हुआ था।

शादी के समय मायके पक्ष ने सोने-चांदी के जेवर, मांगटीका, नाक की नथनी, सोने की चेन, अंगूठी, झुमके, पौची, कान टाप्स, पायल व चार लाख रुपये नकद दिए थे। शादी में मिले उपहारों व नकदी से पति खुश नहीं था और वह आयेदिन कम दहेज लाने के ताने देता रहता था। शादी के बाद पति उसे मुजफ्फरनगर में ले गया। जहां दोनों किराए के मकान में रहे।

आरोप है कि पति आयेदिन छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व गालीगलौज करता था। उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। जब अप्राकृतिक संबंध से मना किया तो वह रात को मारपीट व गालीगलौज करता था। पति की हैवानियत कम नहीं हुई। 23 अगस्त 2024 की रात्रि में पति उसे छोड़कर चला गया। 27 अगस्त को वह अपने पिता के साथ हल्द्वानी आ गई। तब से यहीं रह रही है।

काेतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की सुनवाई महिला सेल में हुई। जहां मामले का समाधान नहीं होने पर महिला के पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी कर विवेचना शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।