विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोबोट ने जीता छात्रों का दिल, पास जाने पर की आरती और नमस्कार

By Edited By:
Published: Sat, 16 Mar 2019 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 08:17 AM (IST)

आइआइटी रुड़की में आयोजित कॉग्निजेंस 2019 महोत्सव के दूसरे दिन रोबोट और ड्रोन आकर्षण का केंद्र बने रहे।

रोबोट ने जीता छात्रों का दिल, पास जाने पर की आरती और नमस्कार
रोबोट ने जीता छात्रों का दिल, पास जाने पर की आरती और नमस्कार

रुड़की, जेएनएन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में चल रहे तकनीकी महोत्सव कॉग्निजेंस-2019 के दूसरे दिन रोबोट, ड्रोन आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरे दिन एलएचसी हाल में प्रदर्शनी लगाई गई। यहां पर आकर्षण का केंद्र इंड्रो रोबोट रहा। इंड्रो रोबोट की खासियत यह है कि वो पास जाने पर हाथ मिलाता है, आरती करता है। इसी के साथ में सभी को नमस्कार भी करता है। रोबोट की गतिविधियों को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। 

रोबोट के निर्माता संतोष हुलवाला ने बताया की रोबोट की लंबाई छह फीट है और इसकी प्रोग्रामिंग पर शोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में रोबोट इंसानों की तरह काम करता नजर आएगा। अगर गलती से रसोई में गैस खुली रह गई तो रोबोट को सेंसरों के जरिये पता चल जाएगा और वो उसे बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि रोबोट घर की सुरक्षा के लिए उपयोग में लाया जाएगा। घर पर चोरी होने की स्थिति में यह भांप लेगा कि घर में मौजूद व्यक्ति बाहरी है। 

इसी के साथ छात्रों को आधुनिक ड्रोन दिखाए और ड्रोन से जुड़ी जानकारियां दी गई। सुदक्ष टेक्नोलॉजी के फाउंडर केवल ने बताया की ड्रोन कोई खिलौना नहीं है और वो दिन दूर नहीं जब घर का सामान ड्रोन से मंगवाया जाएगा। शनिवार को अन्य कार्यक्रम में मनी रोलर के सहयोग से फिनफेस्ट (वित्तीय उत्सव) का आयोजन हुआ। जिसमें पांच सौ से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया। कुल छात्रों की पंद्रह टीमें बनाई गई। जिसमें आइआइएम लखनऊ, श्री राम कॉलेज ऑ़फ कॉमर्स और संत स्टीफन दिल्ली मुख्य रूप से शामिल है। 

इस प्रतियोगिता में छात्रों को निवेश से संबधित सवाल दिए गए। इस प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को एक लाख का नकद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगता के नतीजे अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे। इस दौरान मूल्य निवेश बनाम मात्रात्मक वित्त पर एक पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें शुभम अग्रवाल सीईओ क्वांटएप और रितेश चावन सह संस्थापक मनी रोलर ने भी विचार रखे।

यह भी पढ़ें: रुड़की आइआइटी में स्पेस टेक्नोलॉजी सेल की होगी स्थापना

यह भी पढ़ें: उत्तरांचल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, 98 शोधपत्र चयनित

यह भी पढ़ें: डॉ. नारंग बोले, योग और संयम के साथ ही नियम से दूर होंगे विकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।