विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉ. नारंग बोले, योग और संयम के साथ ही नियम से दूर होंगे विकार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 09 Mar 2019 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 08:24 AM (IST)

डॉ नारंग का कहना है कि संयम के साथ ही नियम और योग से बदलती जीवन शैली और उसके कारण ...और पढ़ें

डॉ. नारंग बोले, योग और संयम के साथ ही नियम से दूर होंगे विकार
डॉ. नारंग बोले, योग और संयम के साथ ही नियम से दूर होंगे विकार

ऋषिकेश, जेएनएन। एम्स में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के योग शिक्षक डॉ. नारंग ने कहा कि योग, संयम और नियम से बदलती जीवन शैली और उसके कारण शरीर में पैदा होने वाले विकारों को दूर किया जा सकता है। 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में हृदय रोग विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री के योग शिक्षक डॉ. एचआर नारंग, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज,एम्स के निर्देशक प्रोफेसर रविकांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि एम्स ऋषिकेश अनुसंधान और चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। यहां एलोपैथिक के साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार का समावेश मिलने से रोगियों को हर संभव हो उपचार मिलेगा। साथ ही बताया कि जीवन में योग से निरोग रहा जा सकता है। जरूरत है तो बस योग को जीवन में आत्मसात करने की। 

एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि काकी संस्थान में हृदय रोग से ग्रस्त रोगियों के लिए कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी आने वाले समय के लिए बहु उपयोगी साबित होगी। 

यह भी पढ़ें: आइआइटी रुड़की में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, विभिन्न देशों के छात्र हुए शामिल

यह भी पढ़ें: एम्स ऋषिकेश में इंडोस्कोपी से कान की सर्जरी का किया लाइव प्रसारण

यह भी पढ़ें: देश का नक्शा बनाने वाले ऐतिहासिक यंत्रों ने किया रोमांचित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।