विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Maryada: हरकी पैड़ी पर हुड़दंग कर रहे नौ यात्री गिरफ्तार, गंदगी फैलाने वाले 23 श्रद्धालुओं पर जुर्माना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 19 Jul 2021 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 08:43 PM (IST)

हरिद्वार कोतवाली की पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस ...और पढ़ें

हरकी पैड़ी पर हुड़दंग कर रहे नौ यात्री गिरफ्तार।
हरकी पैड़ी पर हुड़दंग कर रहे नौ यात्री गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने वाले नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया। वहीं, गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने वाले 23 आरोपितों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस इन दिनों डीजीपी के निर्देश पर आपरेशन मर्यादा के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने टीम के साथ मिलकर हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की।

पुलिस ने हुड़ंदग कर रहे आरोपित छोटा निवासी ग्राम गढ़ी मलूक थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, दीपक निवासी जमा बड़ी थाना हंसी जिला हिसार, दिनेश निवासी बडेसर थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी, सुरेश निवासी ग्राम खंडा थाना मुहाना सदर जिला सोनीपत, अजय व संदीप निवासीगण गुहाना जिला सोनीपत, रवि, राजीव और दीपक निवासीगण ग्राम डाबला थाना सदर यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान कर आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने वाले 23 आरोपितों के चालान कर जुर्माना वसूला गया है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

-----------------------

वन विभाग की भूमि से पेड़ काट रहे व्यक्ति को पकड़ा

खानपुर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर खड़े पेड़ काट रहे एक आरोपित को विभागीय टीम ने पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खानपुर गांव के निकट एक व्यक्ति के वन विभाग की भूमि पर खड़े पेड़ काटने की सूचना किसी ने वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल को दी थी। सूचना पर उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। यहां एक व्यक्ति पेड़ काटते मिला। टीम ने उसे पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- घूमने के लिए नियमों से जमकर हो रहा खिलावाड़, फर्जी कोरोना रिपोर्ट के साथ दून-मसूरी का कर रहे रुख; 60 और पर्यटक पकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।