विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने छोटे भाई विधायक देशराज कर्णवाल को दिया आशीर्वाद

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 01 Dec 2019 10:25 AM (IST)

कभी एक दूसरे के साथ छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल गलबहियां करते नजर आए।

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने छोटे भाई विधायक देशराज कर्णवाल को दिया आशीर्वाद
विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने छोटे भाई विधायक देशराज कर्णवाल को दिया आशीर्वाद

रुड़की, जेएनएन। कभी एक दूसरे के साथ छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल गलबहियां करते नजर आए। कुंजा बहादुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में दोनों न केवल एक साथ बैठकर बातों में मशगूल थे, बल्कि हंसी ठिठौली भी हुई तो फोटो सेशन भी। कर्णवाल ने चैंपियन को बड़ा भाई कहा तो चैंपियन ने भी देशराज के सिर पर हाथ रखते हुए छोटा भाई कहकर आशीर्वाद दिया। शनिवार को सियासी गलियारों में भी यह मुलाकात मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।

फरवरी के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच विवाद की शुरुआत हुई। दोनों के बीच की जुबानी जंग कोतवाली से लेकर से उच्च न्यायालय तक जा पहुंची। अदालतों में दोनों की जंग अभी जारी है। इस जंग में भाषा की मर्यादा भी ताक पर रख दी गई। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने दोनों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह उत्तराखंड पर अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आए। इस पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। तब से चैंपियन रुड़की में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए।

शहीद राजा विजय सिंह स्मारक एवं कन्या शिक्षा प्रसार समिति ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह को भी निमंत्रण दिया था। मीडिया गैलरी के पीछे विधायकों के बैठने का स्थान तय किया गया था। यहां पर सोफे डाले गए थे। विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव एक साथ पहुंचे और एक ही सोफे पर बैठे। यहां तक की सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी सामने मंच से दोनों को देखते रहे।

यह भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में साध्वी प्राची, कहा-संसद से आजम खां को क्यों नहीं निकाला

बोले विधायक जी

  • कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर, विधायक) का कहना है कि हम चार बार के विधायक हैं, देशराज एक बार का। वह हमारा छोटा भाई है। हमारे बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। कार्यक्रम में हमने उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया है। 
  • देशराज कर्णवाल (विधायक झबरेड़ा) का कहना है कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बड़े भाई है। कार्यक्रम में दोनों एक साथ बैठे थे। बातचीत हुई है। उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया है।

 यह भी पढ़ें: बदरीनाथ गाडू घड़ा नहीं ले जाएंगे तीर्थ पुरोहित, सरकार को दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।