ढाबे पर बर्तन में प्याज देख भड़के कांवड़ यात्री, जमकर किया हंगामा; पुलिस के समझाने पर भी नहीं सुलझा मामला तो...
हरिद्वार के नारसन में कांवड़ यात्रियों ने एक ढाबे पर झूठे बर्तनों में प्याज देखकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक ने सब्जी में प्याज मिलाकर खिलाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक और कारीगर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
संवाद सूत्र जागरण, नारसन (हरिद्वार)। नारसन स्थित एक ढाबे में झूठे बर्तनों में प्याज देखकर कांवड़ यात्री भड़क गये। कांवड़ यात्रियों ने ढाबा संचालक पर सब्जी में प्याज खिलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। ढाबा संचालक ने समझाया कि उनके खाने में प्याज नहीं डाली है। जब कांवड़ यात्री नहीं माने तो पुलिस ने ढाबा संचालक और कारीगर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में में शिव वैष्णव ढाबा है। सोमवार को सोनीपत के कांवड़ यात्रियाें का दल ढाबे पर रुका। इन्होंने यहां पर खाना खाया। खाना खाने के बाद कांवड़ यात्रियाें की नजर होटल के नल के पास रखे झूठे बर्तनों पर गई।
झूठे बर्तनों में आलू प्याज की सब्जी रखी हुई थी। यह देख कांवड़ यात्री भड़क गये और हंगामा करने लगे। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया।
होटल संचालक और कारीगर ने समझाया कि आलू प्याज की सब्जी उन्हें नहीं खिलाई गई है। इसके बावजूद कांवड़ यात्री मानने को तैयार नहीं हुए। कांवड़ यात्री जब नहीं माने तो पुलिस ने ढाबा संचालक और कारीगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में ढावा स्वामी राजकुमार निवासी ग्राम बकौली थाना अलीपुर, दिल्ली तथा कारीगर शक्ति कुमार गौतम निवासी बोझाहेड़ी थाना पुरकाजी, उप्र पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।