विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में गंदगी फैली देख चढ़ा डीजी हेल्थ का पारा, सफाई रखने की दी हिदायत

By Edited By:
Published: Wed, 06 Nov 2019 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:25 PM (IST)

हरिद्वार के एक अस्पताल परिसर में खड़े बेतरतीब वाहन और डॉक्टरों के कक्ष में फैली गंदगी देखकर डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती का पारा चढ़ गया।

अस्पताल में गंदगी फैली देख चढ़ा डीजी हेल्थ का पारा, सफाई रखने की दी हिदायत
अस्पताल में गंदगी फैली देख चढ़ा डीजी हेल्थ का पारा, सफाई रखने की दी हिदायत

हरिद्वार, जेएनएन। अस्पताल परिसर में खड़े बेतरतीब वाहन और डॉक्टरों के कक्ष में फैली गंदगी देखकर डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत वाहनों को हटाने और परिसर को साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही, अल्ट्रासाउंड मशीन की मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाकर डीजी कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। 

डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती ने बुधवार को चैनराय महिला अस्पताल और हरमिलाप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों के कक्षों, सीढ़ियों और दीवारों पर गंदगी देख वे भड़क गई। इमरजेंसी में अलमारी के ऊपर बेतरतीब तरीके से रखे सामानों को करीने से रखने की हिदायत दी। चैनराय महिला अस्पताल में उन्होंने लेबर रूम, वार्डों के अलावा ओपीडी में भी व्यवस्था देखी। 
उन्होंने लेबर रूप में उपकरणों को करीने से रखने और शिफ्टवार ड्यूटी के दौरान प्रसूताओं और जन्म लेने वाले बच्चे की गंभीरता से देखभाल कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने हरमिलाप मिशन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां सबसे पहले वह आर्थो सर्जन डॉ. पीके दुबे के कक्ष में पहुंची। सर्जन डॉ. प्रणव सिंह के कमरे में दाखिल हुईं। 
वहां कमरे में जाले, अलमारी पर रखे रजिस्टर को बेतरतीब देख और टेबल पर धूल देखकर उनका पारा चढ़ गया। इसके बाद वह वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामप्रकाश, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन के कक्ष में पहुंची। डेंगू मरीजों के इलाज की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निदेशालय से आए संयुक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप निगम, डॉ. शशिकांत, डॉ. चंदन मिश्रा, आशुतोष भट्ट मौजूद रहे।
वार्ड में मरीजों से जाना हाल 
डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती ने जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, मेडिकल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।