Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar में भीषण अग्निकांड, चार झोपड़ियां जलकर खाक; गाय झुलसी

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 03:54 PM (IST)

    Haridwar fire हरिद्वार के कनखल बैरागी कैंप क्षेत्र में भीषण आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने जान पर खेलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक गाय भी झुलस गई।

    Hero Image
    Haridwar fire: आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। Jagran

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Haridwar fire: कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार को भीषण आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

    आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Chardham Yatra पर आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ये कार्ड जरूरी, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

    पूरी तरह जल चुकी थीं चार झोपड़ियां

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों ने जान पर खेलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चार झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। इस हादसे में एक गाय झुलस गई, पशु चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

    दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जागरण

    अग्निकांड पीड़ित को भेंट की सहायता राशि

    वहीं कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कलालघाटी में हुए अग्निकांड के पीड़ित व्यापारी को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सहायता राशि प्रदान की। बताते चलें कि 12 मार्च की रात कलालघाटी निवासी गजेंद्र सिंह की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में उन्हें काफी नुकसान हुआ।

    यह भी पढ़ें- Dehradun Metro के इंतजार में बीते 8 साल, 80 करोड़ खर्च होने के बाद खाली हाथ; अब फीडर लाइन पर कसरत

    मंगलवार को महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ता कलालघाटी पीड़ित दुकान स्वामी गजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दुकान स्वामी का हाल-चाल जाना। कहा कि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रेरणा से ही महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्त्ताओं ने गजेंद्र को आर्थिक सहायता भेंट की।

    कार्यकर्त्ताओं ने अन्य दानदाताओं से भी गजेंद्र सिंह की सहायता करने का आग्रह किया। इस मौके पर धीरेंद्र बिष्ट, विजय रावत, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुदर्शन रावत, साबर सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, कीरत सिंह नेगी, मनोज रावत, शुभम रावत मौजूद रहे।

    डिस्‍क्‍लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।