Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब के नशे में युवकों ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 22 Jun 2020 01:44 PM (IST)

    शराब के नशे में महिला को जबरन घर के अंदर ले जाने मारपीट करने समेत अन्य आरोपों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    शराब के नशे में युवकों ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज

    देहरादून, जेएनएन। शराब के नशे में महिला को जबरन अपने घर के अंदर ले जाने, मारपीट करने समेत अन्य आरोपों के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    एसओ दिलबर सिंह नेगी के अनुसार एक महिला शाम को टहल रही थी। जी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी के पास शराब के नशे में दो लड़के आए और महिला का मुंह दबाकर जबरन अपने घर में खींचने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने महिला की पिटाई भी की। महिला की सहेली ने यह देखा तो उसके पति को बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके पति की भी पिटाई की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

    मारपीट के मामले में पटेलनगर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के अनुसार, नयागांव मेहूंवाला निवासी अबिदा ने तहरीर दी कि 20 जून को वह व उनका परिवार अपने घर में थे। इसी दौरान कादिर उसके सगे भाई व ताऊ चाचा के लड़के करीब 12 लोग आ धमके। महिला ने उन्हें रोका तो आरोपितों ने गाली गलौज और पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसमें महिला व उसके परिवार के सदस्यों को काफी चोटें आई। पुलिस ने मामले में इकबाल, शहजाद, जीशान, सेबान, कामिल, फैजान, उस्मान, साकिब, कादिर व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: विधवा ने युवक पर लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर चार साल तक करता रहा दुष्कर्म

    22 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

    कैंट थाना पुलिस ने 22.82 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वह हरिद्वार से स्मैक लाकर देहरादून में बेचने की फिराक में थे। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि दून स्कूल के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 22.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों की पहचान सद्दाम निवासी ग्राम कासमपुर हरिद्वार व सरफराज निवासी मंगलौर के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें: चार साल पहले हुए दुष्कर्म में प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज Haridwar News