विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को हराकर जीता वुमेंस अंडर-19 का खिताब

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 12 Mar 2019 01:42 PM (IST)

अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 26 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को हराकर जीता वुमेंस अंडर-19 का खिताब
पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को हराकर जीता वुमेंस अंडर-19 का खिताब

देहरादून, जेएनएन। वुमेंस क्रिकेट अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 26 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। हालांकि, दूसरी पारी के 38वें ओवर में दिल्ली की पारी रोकनी पड़ी और रन रेट नियम के आधार पर बंगाल को विजेता घोषित किया। बंगाल के 182 रनों के लक्ष्य के सामने दिल्ली की टीम का स्कोर 110 रहा। बंगाल की तरफ से कशिश अग्रवाल ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अर्धशतक पूरा करने से महज एक रन से चूक गईं। 

सोमवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में वूमेंस अंडर-19 लीग के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल टीम के सलामी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन, इसके बाद अंकिता चक्रवर्ती ने कशिश अग्रवाल के साथ क्रीज पर लंबा समय बिताया और स्कोर को लगातार आगे बढ़ाती रहीं। अंकिता चक्रवर्ती ने 40 रन पर गलत शॉट खेलते हुए अपना विकेट गवां दिया। वहीं, कशिश अग्रवाल ने संयम का परिचय देते हुए खेल को आगे बढ़ाती रहीं, लेकिन 49 रन के स्कोर पर वह भी गलती कर गईं। ममता ने 25 रन बनाए। बंगाल की टीम 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की तरफ से मधु ने सर्वाधिक तीन विकेट और प्रिया मिश्रा, सौम्या, सिमरन दिल, आयुषी सोनी ने एक-एक विकेट चटकाए। 

जवाब में उतरी दिल्ली टीम के सलामी बल्लेबाज भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। बंगाल की आक्रामक गेंदबाजी के सामने मानसी शून्य पर विकेट गवां बैठीं। वहीं, श्वेता सेहरावत भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद इशिका भी महज पांच रन बनाकर आउट हो गईं। नेहा भार्गव ने सिमरन दिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर बोर्ड आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन नेहा भी 15 रन पर आउट हो गई। मगर, सिमरन ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को संभाला और लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। पर दूसरी ओर से विकेट गिरते रहे।

38वें ओवर में अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। इसके बाद अंपायरों ने रन रेट के नियम के आधार पर फैसला सुनाया, जिसमें बंगाल को विजेता घोषित किया। बंगाल की तरफ से सुष्मिता गांगुली ने दो व तिथि दास, पियाली घोष, प्रियंका सरकार ने एक-एक विकेट लिया। विजेता बंगाल की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। 

यह भी पढ़ें: अंपायर के फैसलों से नाखुश दिखे आयरलैंड के खिलाड़ी, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: आयरलैंड की निर्णायक मैच में पांच विकेट से जीत, श्रृंखला बराबर

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट: दिल्ली और बंगाल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।