Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: उत्‍तराखंड में पहाड़ों पर पाला, मैदानों में घने कोहरे की चेतावनी; बारिश-बर्फबारी को लेकर अपडेट

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 08:23 PM (IST)

    Weather Update उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्यटकों की आमद से नैनीताल में रौनक बढ़ गई है।

    Hero Image
    Weather Update: तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट। फाइल

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिलने तापमान सामान्य से कुछ अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से  शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

    मैदानी क्षेत्रों में कुहासा

    शुक्रवार को प्रदेश में शुष्क मौसम रहा। हालांकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाया रहा। इसके बाद दिन में चटख धूप खिली। दून में भी धूप खिली रही, जिससे दिन में गर्माहट बनी रही। हालांकि, सुबह-शाम दून में भी अब ठंडक बढ़ने लगी है।

    यह भी पढ़ें- Dehradun Crime: जिस कमरे में छात्रा संग हुई थी हैवानियत, वहां रहता मिला ऐसा शख्‍स जिसे देख पुलिस हैरान

    दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह वर्षा के आसार नहीं हैं। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। जिसके लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी सुबह धुंध व कुहासा छाने के आसार हैं।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 27.0, 10.6
    • ऊधमसिंह नगर, 27.6, 9.4
    • मुक्तेश्वर, 15.6, 5.1
    • नई टिहरी, 16.8, 6.8

    कोहरे के साथ बादलों ने बढ़ाई ठंड, वीकेंड पर बढ़ा पर्यटन

    नैनीताल: सरोवर नगरी में कोहरे के साथ छाए बादलों ने खासी ठंड बढ़ा दी है। ठंड बढ़ने से लोगों को दिन में ही हीटर का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड बने रहने की संभावना है। इधर वीकेंड पर शहर में एकाएक पर्यटकों की आमद बढ़ गई है, जिससे पर्यटन व्यवसायियों की व्यस्तता बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन चढ़ने से ही घने बादल छाने लगे।

    साथ ही कोहरा भी रह रह कर नगर को आगोश में लेता रहा और दोपहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ा। दफ्तरों में कामकाज हीटर के सहारे चला। मौसम में तब्दीली से इस बार जल्द बर्फबारी की संभावना के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

    मगर मौसम विभाग ने फिलहाल हिमपात की संभावना से इंकार किया है। अलबत्ता आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड बने रहने की संभावना है। अनिश्चित तापमान के चलते बादलों का आना जाना जारी रहेगा, जबकि कोहरे में वृद्धि होगी। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। अधिकतम 17 व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की वादियों में वक्‍त बिताना चाहते हैं तो खबर आपके लिए, तीन पहाड़ी इलाकों के लिए शुरू होगी हेली सेवा

    वीकेंड पर नैनीताल पहुंचने लगे सैलानी नैनीताल: सप्ताहांत पर नगर में पर्यटकों की आमद बढ़ गई, जिससे को नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन पर्यटकों की आवाजाही रही। नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे। सुबह से ही वीकेंड पर सैलानियों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा।शहर के अधिकांश सुविधायुक्त होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो गए।

    पर्यटन स्थलों स्नोव्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन व वाटरफाल समेत नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल खुर्पाताल, पंगोट, सातताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली में पूरे दिन सैलानियों से गहमागहमी रही। पूरे दिन झील में नौकाविहार करने वालों का तांता लगा रहा। संख्या अधिक रही। होटल एंड रेस्टाेरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार रविवार तक पर्यटकों की आमद बनी रहेगी।