विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड की वादियों में वक्‍त बिताना चाहते हैं तो खबर आपके लिए, तीन पहाड़ी इलाकों के लिए शुरू होगी हेली सेवा

Published: Thu, 21 Nov 2024 03:07 PM (GMT+05:30)

Heli services in Uttarakhand उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अब और भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। नागरिक उड्डयन विभाग ...और पढ़ें

Heli services in Uttarakhand: हरिद्वार से गौचर, चिन्यालीसौड़ व गुप्तकाशी के लिए शुरू की जाएंगी हेली सेवाएं. File Photo
Heli services in Uttarakhand: हरिद्वार से गौचर, चिन्यालीसौड़ व गुप्तकाशी के लिए शुरू की जाएंगी हेली सेवाएं. File Photo

HighLights

  1. पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत नागरिक उड्डयन विभाग उठा रहा कदम
  2. अभी तक केवल देहरादून से ही इन स्थानों के लिए हैं हेली सेवाएं

विकास गुसाईं, जागरण  देहरादून। Heli services in Uttarakhand: नागरिक उड्डयन विभाग अब देहरादून के बाद हरिद्वार से भी गौचर, चिन्यालीसौड़ और गुप्तकाशी के लिए हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रहा है।

इसका उद्देश्य पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी हेली सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने यूकाडा (उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी) को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

लगातार बढ़ रहा हेली सेवाओं का दायरा

प्रदेश में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस समय देहरादून व हल्द्वानी से विभिन्न पर्वतीय जिलों के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ये हेली सेवाएं सफल भी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- सावधान! व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, शादी के सीजन में सामने आए चौंकाने वाले मामले

पर्यटन सीजन के दौरान इनमें आसानी से टिकट नहीं मिलते। यही कारण है कि नागरिक उड्डयन विभाग अब हेली सेवाओं के संचालन को नया क्षेत्र चुन रहा है। वर्तमान में देहरादून से गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए नियमित हेली सेवाएं चल रही हैं।

पर्यटकों को पहले आना पड़ता है देहरादून

गुप्तकाशी के लिए यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे में इन स्थानों पर हेली सेवाओं के जरिये जाने वाले पर्यटकों को पहले देहरादून आना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार की योजना हरिद्वार से ही पर्यटकों को हेली सेवा उपलब्ध कराने की है।

सबसे पहले हरिद्वार आते हैं अधिकांश यात्री

दरअसल, यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान अधिकांश यात्री सबसे पहले हरिद्वार आते हैं। इसके बाद वे अन्य स्थानों की ओर जाते हैं। हरिद्वार से कोई सीधी हेली सेवा न होने के कारण अधिकांश यात्री सफर सड़क मार्ग से करते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों के 134 'बड़े' लोग जमीन की लूट में शामिल, दो जिलों में सबसे ज्‍यादा मामले

हरिद्वार में हेलीपोर्ट का निर्माण चल रहा है। यहां हेलीपैड संचालित हो रहा है। ऐसे में नागरिक उड्डयन विभाग की योजना यहां से चारधामों के निकटवर्ती हेलीपोर्ट तक हेली सेवाएं देने की है।

चारधाम जाने के इच्छुक यात्रियों को मिलेगा खासा लाभ

उम्मीद जताई जा रही है कि इससे हेली सेवाओं के जरिये चारधाम जाने के इच्छुक यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि हरिद्वार से तीन स्थानों के लिए हेली सेवाएं शुरू की जानी प्रस्तावित हैं। इस पर कार्य चल रहा है। जल्द ही ये सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।