विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज फिल साइमंस ने अभ्यास के लिए दून को बताया बेहतर

By Edited By:
Published: Thu, 24 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 09:28 PM (IST)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच व वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज फिल साइमंस का दावा है कि अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करेगी।

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज फिल साइमंस ने अभ्यास के लिए दून को बताया बेहतर
वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज फिल साइमंस ने अभ्यास के लिए दून को बताया बेहतर

देहरादून, [जेएनएन]: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच व वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज फिल साइमंस दून के मौसम के कायल हैं। उनका दावा है कि अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करेगी। 

मंगलवार रात रायपुर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सीएयू और अफगानिस्तान के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान साइमंस अपनी टीम पर कड़ी नजर बनाए हुए थे। बातचीत में साइमंस ने कहा कि पूर्व में वे दो बार स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। यहां की सभी सुविधाओं से वह वाकिफ हैं और उन्हें सबसे ज्यादा यहां का मौसम पसंद आया। खास बात ये है कि स्टेडियम का वातावरण बेहद सुकूनभरा है।

उन्होंने कहा कि नोएडा में भीषण गर्मी थी, जो खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अफगान टीम पूरे फॉर्म में है और मुख्य खिलाड़ी आइपीएल से लौटकर सीधा दून आएंगे। टीम का तालमेल शानदार है और खिलाड़ियों की परफॉरमेंस में निरंतर सुधार हो रहा है। बतौर प्रशिक्षक अब तक का मेरा ये सबसे पसंदीदा ग्राउंड है और हम लोग अब आने वाले पांच साल यहीं प्रैक्टिस करेंगे। 

उत्तराखंड के मनोज अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच  

उत्तराखंड मूल के मनोज पटवाल भी अफगान टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हुए हैं। पटवाल का कहना है कि वे पूर्व में भी तीन साल काबुल में टीम को कोचिंग दे चुके हैं, लेकिन पिछले दो साल वे टीम से अलग रहे। 

उन्होंने कहा कि अब जब देहरादून में टीम का होमग्राउंड बनने की बात तय हुई तो मैंने एक बार फिर टीम के साथ जुड़ने के लिए हामी भर दी। पौड़ी के डुंगरा गांव के रहने वाले मनोज का परिवार आज भी गांव में ही रहता है। उनका कहना है कि सीरीज के बाद वे कुछ समय अपने गांव में बिताएंगे।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के आगे नहीं टिके उत्तराखंड के बल्लेबाज

यह भी पढ़ें: दून के क्रिकेट स्टेडियम में मैच की तैयारियों से पूर्व तेज गेंदबाज श्रीनाथ संतुष्ट

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान दून के क्रिकेट स्टेडियम में कराएगा अधिकांश मैच, जानिए वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।