विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 12 May 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 08:25 PM (IST)

मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने से गरमी से कुछ राहत मिली जबकि चारों धाम बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई है।

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल
उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल

देहरादून, जेएनएन। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने से गरमी से कुछ राहत मिली, जबकि चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी और टिहरी में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, केदारनाथ और गोमुख क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदान में बादल छाये रहने की संभावना है। 

रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ ट्रैक पर लिंचोली में गत दिवस देर रात यात्रियों रोका गया था, जिस कारण लिंचोली में लगभग 2500 यात्री रुके हुए हैं। लिंचोली चौकी पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की।

शुक्रवार को मौसम के करवट बदलने से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को हरिद्वार में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था, लेकिन अब यह कुछ नीचे आ गया है। वहीं, देहरादून में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को दून में अधिकतम पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन, शुक्रवार रात को चले अंधड़ के कारण धूल का गुबार उठने से शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 एवं 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को बारिश से पारे की रफ्तार पर मामूली अंकुश लग सकता है। प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दून में चली धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नौ मई तक बेचैनी बढ़ाएगा पारा, जंगलों में आग हो रही विकराल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ते तापमान से बढ़ा जंगलों की आग का खतरा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।