विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी की दस्तक से ही दून में गहराया पेयजल संकट

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 11 Mar 2018 02:27 PM (IST)

गर्मी की दस्तक भर से ही राजधानी देहरादून में पानी का संकट गहराने लगा है। जब अभी ये हालात हैं ...और पढ़ें

गर्मी की दस्तक से ही दून में गहराया पेयजल संकट
गर्मी की दस्तक से ही दून में गहराया पेयजल संकट

देहरादून, [जेएनएन]: गर्मी की दस्तक से ही देहरादून में पानी का संकट गहराने लगा है। लोअर नेहरूग्राम में बीते 15 दिनों से 30 परिवार पानी के संकट से जूझ रहे हैं। वहीं रायपुर रोड, सहस्रधारा रोड, अजबपुर, धर्मपुर समेत कई क्षेत्रों में भी पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी में क्या हालात होंगे। 

लोअर नेहरूग्राम में पशुपतिनाथ मंदिर के समीप रहने वाले लोगों का कहना है कि बीते 15 दिन से पीने को पानी नसीब नहीं हुआ और रोजमर्रा के काम भी पूरी तरह बाधित पड़े हैं। इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना भारी पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आशा गुरुंग, अरुण थापा, राजेंद्र गुरुंग, लोक बहादुर गुरुंग बताते हैं कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, अभी तक कोई भी मौके पर झांकने तक नहीं आया, न ही अधिकारियों ने पानी का टैंकर भिजवाने की जरूरत ही समझी है। 

वहीं, रायपुर रोड निवासी अशोक कुमार और संजीव सिंह बताते हैं कि उनके क्षेत्र में 12 परिवारों में चार दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। पूरे दिनभर में केवल एक घंटे पानी आ रहा है, जिससे दैनिक जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। सहस्रधारा रोड पर भी करीब 25 परिवारों में दो दिन से पानी की दिक्कत है। धर्मपुर में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। स्थानीय निवासी संगीता और रामकुमार ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई है। 

दूषित जलापूर्ति से भी परेशान 

डालनवाला, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं। कई परिवारों में लगातार गंदा पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। डायरिया, हैजा, मलेरिया जैसी बीमारियों के पनपने की आशंका बनी हुई है। जिसके कारण समस्याएं झेलनी पड़ रही है। 

यह भी पढ़ें: पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग, खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे 

यह भी पढ़ें: छात्रों ने सड़क पर लेटकर लगाया जाम, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

यह भी पढेेंं: अब बस्ते के बोझ से मिलेगा छुटकारा, टैबलेट से होगी पढ़ाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।