Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मानसून की रफ्तार फि‍र तेज, आज दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; बदरीनाथ हाईवे बंद

    Uttarakhand Weather मानसून की वर्षा की रफ्तार प्रदेश में एक बार फिर तेज हो गई है। चमोली और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत सभी जनपदों में एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेशभर में एक से दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

    By Ashok Kumar Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 11 Aug 2024 01:03 PM (IST)
    Hero Image
    Uttarakhand Weather: आज दून में एक से दो दौर भारी वर्षा होने की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: मानसून की वर्षा की रफ्तार प्रदेश में एक बार फिर तेज हो गई है। आने वाले तीन दिनों में देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर में एक से दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे डोलिया देवी के पास मलबा आने से बाधित चल रहा था। जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। वहीं बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ के पास और छिनका में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। 

    गोशाला में बज्रपात, दो मकान क्षतिग्रस्‍त 

    चमोली में शनिवार रात बारिश से नंदानगर घाट क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। अतिवृष्टि से ग्राम सभा बांजबगड, व थोक कठूडा नमक तोक में दामोदर प्रसाद पुत्र दुर्गादत्त मैन्दोली एवं रामप्रसाद पुत्र दुर्गादत्त का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं  पूरण सिंह पुत्र नारायण सिंह की गोशाला में बज्रपात होने से मवेशी मरे हैं।

    चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग बाबा आश्रम के पास व कमेडा में मलबा  आने के कारण अवरुद्ध हो गया थाl जिसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया।

    फायर स्टेशन गोपेश्वर में घिघराण-गोपेश्वर रोड पर ब्रह्मसैण के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर पेड़ को रोड से हटाया गया तथा यातायात को सुचारू किया गया।

    भूस्खलन से 26 मोटर मार्ग बंद

    विकासनगर । पछुआ दून और जौनसार पावर में भूस्खलन से 26 मोटर मार्गो पर आवाजाही ठप हो गई। करीब 125 गांव के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिसके कारण कई ग्रामीणों की नगदी फसले मंडी नहीं पहुंच पाई।

    यह भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली में बारिश का दौर जारी, लगातार चौथे दिन बरसे बदरा; ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना

    तीन दिन मानसून की वर्षा जारी रहने का अनुमान

    • पिछले 24 घंटे में देहरादून में 66.5 मिमी, उत्तरकाशी के मोरी में 56.2 मिमी, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में 54.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
    • शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    • मुक्तेश्वर का तापमान सामान्य से एक कम 20.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • टिहरी का तापमान सामान्य से दो कम 24.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, तीन दिन मानसून की वर्षा जारी रहने का अनुमान है। चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत सभी जनपदों में एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज बारिश को लेकर IMD का क्या है अपडेट, तापमान गिरने से मौसम भी हुआ खुशनुमा