Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज बारिश को लेकर IMD का क्या है अपडेट, तापमान गिरने से मौसम भी हुआ खुशनुमा

    Delhi Weather Update दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से दिल्ली में तापमान भी गिर गया है।

    By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 11 Aug 2024 07:24 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट जारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भी मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    15 अगस्त को भी हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, 2.4 मिलीमीटर तक की वर्षा को बहुत हल्की, 2.5-15.5 मिलीमीटर तक की वर्षा को हल्की व 15.6-64.4 मिलीमीटर वर्षा होने पर मध्यम स्तर की वर्षा मानी जाती है। अब तक की मौसमी परिस्थितियों के अनुसार दिल्ली में 15 अगस्त को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    शनिवार शाम को हुई बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली में 1.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान रिज एरिया में सबसे अधिक मध्यम स्तर की 34 मिलीमीटर व दिल्ली विश्वविद्यालय में 25.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    इसके अलावा लोधी रोड में चार मिलीमीटर, पूसा में तीन मिलीमीटर, नजफगढ़ में तीन मिलीमीटर, पीतमपुरा में आठ मिलीमीटर व मयूर विहार में पांच मिलीमीटर वर्षा हुई। आईटीओ सहित कई अन्य इलाकों में भी वर्षा हुई।

    कल कितना रहा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

    इस माह अब तक 103 प्रतिशत अधिक वर्षा

    दिल्ली में इस माह अब तक 155.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (76.6 मिलीमीटर) से 78.9 मिलीमीटर अधिक है। इस तरह इस माह अब तक सामान्य से 103 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

    संतोषजनक श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    वर्षा होने के कारण शनिवार को दिल्ली में एयर इंडेक्स भी 100 से कम बना रहा। इससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।

    ये भी पढ़ें- Delhi Rain: भारी बारिश के कारण MCD स्कूल की दीवार गिरी, हादसे में दो घायल

    सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 71, फरीदाबाद का 74, गाजियाबाद 57, ग्रेटर नोएडा 74 व नोएडा का एयर इंडेक्स 53 रहा। इससे इन सभी शहरों में हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 101 रहने से मध्यम की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।