विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश; मलबा आने से बदरीनाथ मार्ग का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Jun 2021 07:43 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून और नैनीताल ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है।
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून और नैनीताल के साथ ही बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मंगलवार को देहरादून के साथ ही चमोली, कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश में बारिश के साथ ही बादल छाए हुए हैं। 

सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच रविवार रात रुद्रप्रयाग के पास भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मार्ग की मरम्मत कर रही है। मंगलवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद है। चमोली जिले में भी रविवार रात हुई बारिश से 10 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हुए। हालांकि शाम तक इन मार्गों पर आवाजाही बहाल कर दी गई थी। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सभी राशनकार्डधारकों को सस्ती चीनी की पहल, पढ़िए पूरी खबर

इस बार उत्तराखंड में मई में रिकार्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से 26 मई तक प्रदेश में सामान्य से पांच गुना से ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश में 88.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि सामान्यतौर पर यह आंकड़ा 15.9 मिमी रहता है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अभी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी आरंभ नहीं हुई है। प्रदेश में भारी बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और टाक्टे तूफान का असर रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के बारे में मंगलवार के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बंद हो सकती है कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए गोल्डन कार्ड योजना, जानिए वजह

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें