विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों हिमपात, अभी मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 17 Jan 2020 01:51 PM (IST)

केदारनाथ समेत जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।

Uttarakhand Weather: केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों हिमपात, अभी मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख
Uttarakhand Weather: केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों हिमपात, अभी मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख

देहरादून, जेएनएन। घने बादलों ने पूरे उत्तराखंड में डेरा डाल लिया है। केदारनाथ समेत जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। वहीं, चमोली में बदरीनाथ, हेमकुंड और औली सहित चोटियों में हिमपात हुआ। इससे जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया। उत्तरकाशी में  ऋषिकेश धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग टिहरी जनपद अंतर्गत नागुणगाड़ के पास भूस्खलन होने से बाधित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप के पास बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है। फूलचट्टी हनुमान चट्टी मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सु्क्की टॉप से ऊपर बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है।

दून और मसूरी में भी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है, जबकि धनोल्टी और आसपास की पहाड़ि‍यों पर फिर हिमपात हो गया है। देर रात तक बुरांशखंडा, नागटिब्बा, और सुरकंडा की पहाड़ियों पर करीब आधा फीट बर्फ गिर चुकी थी। चकराता के आसपास भी हल्की बर्फबारी होने की जानकारी है। दून में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई तो कई स्थानों पर हल्की बौछारें गिरीं और रातभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। आज दून में बारिश हुई, जबकि मसूरी के आसपास बर्फबारी हुई।

बीती दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बादलों ने दून के ऊपर डेरा डाल दिया। इसके बाद मसूरी में भी घने बादलों ने शहर को आगोश में ले लिया। यहां देर शाम बारिश के दो से तीन दौर हुए, जबकि धनोल्टी और आसपास की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई। दिनभर मसूरी की रौनक गायब रहने के बाद देर शाम बर्फबारी की उम्मीद में लौट आई। जबकि, तापमान गिरने से मसूरी में भी बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। इधर, दून में ओले गिरने और बौछारों से अधिकतम पारा कुछ गिर गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पूरे प्रदेश समेत देहरादून और मसूरी में भी भारी बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। 16 जनवरी की रात से 18 जनवरी तक मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा। रिमोट एरिया में भारी हिमपात हो सकता है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते रोज दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.2 और 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर-------------अधि.----------- न्यून.

देहरादून--------19.2-----------8.2

उत्तरकाशी------13.6-----------5.6

मसूरी------------07.6-----------4.2

टिहरी------------08.4-----------4.0

हरिद्वार---------18.2-----------8.1

जोशीमठ----------08.3---------2.8

पिथौरागढ़--------14.8-----------6.2

अल्मोड़ा ---------13.1-----------4.2

मुक्तेश्वर---------08.2-----------2.9

नैनीताल----------12.0-----------6.0

यूएसनगर--------21.0-----------11.1

चम्पावत ---------10.2 -----------4.1

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी