विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान, बरकरार रहेगा मौसम का तल्ख मिजाज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 20 Dec 2019 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:48 PM (IST)

मसूरी में इन दिनों ठंड चरम पर है लेकिन गुरुवार को दून ने मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया। मौसम ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान, बरकरार रहेगा मौसम का तल्ख मिजाज
Uttarakhand Weather: मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान, बरकरार रहेगा मौसम का तल्ख मिजाज

देहरादून, जेएनएन। पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों ठंड चरम पर है, लेकिन दून ने मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जोकि मसूरी से भी कम था। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का तल्ख मिजाज अभी बरकरार रहेगा। आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम घना कोहरा परेशानी का सबब बनेगा।

पूरे उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देहरादून और मसूरी भी इससे अछूते नहीं हैं। दून में तो ठंड से लोगों का बुरा हाल है। दो दिन से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं। उस पर बर्फीली हवाएं चल रही हैं, सो अलग। ऐसे में अधिकांश लोग दिन में घर में ही दुबके रहे। काम पडऩे पर बाहर निकले तो कपड़ों से पूरी तरह पैक होकर। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम 11.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार दून में अभी मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। जबकि 21 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, मसूरी के आसपास ऊंची चोटियों में हिमपात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 व आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग भी हैरान

दून में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से मौसम विज्ञान केंद्र भी हैरान है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि दून के वायुमंडल में धूल के कणों की परत जमा होने से बादलों पर दबाव बढ़ा है। इससे शहर के ऊपर आसमान में कवरनुमा स्थिति बन गई है। धूप न आने के कारण यहां हवा में नमी के कण महसूस किए जा रहे हैैं। इसी से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं, मसूरी में पर्याप्त हवा चलने के कारण स्थिति लगभग सामान्य है।

पिछले पांच दिन का अधिकतम तापमान

  • दून--------मसूरी----------------तारीख
  • 11.8--------13.2--------------19 दिसंबर
  • 14.7--------9.2----------------18 दिसंबर
  • 21.7--------11.8--------------17 दिसंबर
  • 21.2--------11.3--------------16 दिसंबर
  • 20.4--------9.5---------------15 दिसंबर

सुबह नौ बजे से खुले स्कूल

प्रदेश में चल रही शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। जिले के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से खुले। डीएम सी रविशंकर के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती के साथ नए समय लागू करने के आदेश दिए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को आदेश को गंभीरता से लेने की बात कही है। बताया कि ज्यादातर निजी स्कूल आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच खुल रहे हैं। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते छात्रों को इससे दिक्कत हो रही है और उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, ज्यादातर निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं।

नरेंद्रनगर के पास गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद

नरेंद्रनगर में गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। छोटे वाहनों को दूसरे दिन भी रूट डायवर्ट कर भेजा गया। ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य के चलते नरेंद्रनगर के पास बीते रोज से ही ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग बंद है। गुरुवार को भी मार्ग खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन मार्ग नहीं खुल पाया।

 यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सात शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम

छोटे वाहन ही पीपीसी मार्ग से डायवर्ट किए गए। जबकि देहरादून से आने वाले भारी वाहन वाया मसूरी होते हुए चंबा नई टिहरी पहुंचे। हिंडोलाखाल के पास भी भारी मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया। एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर और हिंडोलाखाल के पास बंद है। मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बर्फ के आगोश में उत्तरकाशी का हर्षिल, सिर्फ दो बच्चों ने दी परीक्षा