विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सात शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 20 Dec 2019 04:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड के सात शहरों में न्यूनतम तापमान पांच या पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। चमोली के जोशीमठ में पारा 1.2 और मसूरी में 2.1 रिकार्ड किया गया।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सात शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सात शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम

देहरादून, जेएनएन। इन दिनों समूचा उत्तराखंड जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। हाड़ कंपाती बर्फीली हवा का असर जनजीवन पर भी नजर आ रहा है। गुरुवार को पहाड़ों में कई जगह हल्की धूप रही, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। उच्च हिमालय में ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान पांच या पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। चमोली के जोशीमठ में पारा 1.2 और मसूरी में 2.1 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर की ऊंचाई तक के इलाकों में बर्फबारी भी संभव है। यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा।

गुरुवार को बर्फीली हवा के बीच बाजारों में चहल-पहल भी कम रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों समेत जगह-जगह लोग अलाव के सहारे गरमाहट का एहसास करते रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस)के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। बिक्रम सिंह ने बताया के प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक कम है। इस बीच कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी, पंचाचूली, हंसालिंग, राजरंभा चोटियों पर बर्फबारी हुई।

शुक्रवार को हरिद्वार व नैनीताल के स्कूलों में अवकाश

शीतलहर की चेतावनी के चलते हरिद्वार और नैनीताल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक से बारहवीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। नैनीताल में शनिवार को भी स्कूल नहीं खुलेंगे। दूसरी ओर देहरादून में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। शुक्रवार से स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे।

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी का असर, बिजली के उत्पादन में आई जबरदस्त गिरावट

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर-----------अधि.-----------न्यून.
  • देहरादून--------15.6-----------08.2
  • उत्तरकाशी-----15.1-----------05.6
  • मसूरी-----------13.2-----------02.1 
  • टिहरी-----------13.8-----------05.0
  • हरिद्वार--------16.5-----------08.1
  • जोशीमठ--------13.2-----------02.8
  • पिथौरागढ़-------16.8-----------02.9
  • अल्मोड़ा---------14.3-----------03.1
  • मुक्तेश्वर--------13.1-----------03.8
  • नैनीताल---------14.3-----------07.0
  • यूएसनगर-------14.7-----------10.0
  • चम्पावत--------13.2-----------02.1

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में आया समूचा उत्तराखंड