विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफीः पहली पारी में उत्तराखंड ने बनाए 211 रन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 13 Dec 2019 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:20 PM (IST)

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 211 रन बनाकर केरल पर 131 ...और पढ़ें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफीः पहली पारी में उत्तराखंड ने बनाए 211 रन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफीः पहली पारी में उत्तराखंड ने बनाए 211 रन

देहरादून, जेएनएन। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 211 रन बनाकर केरल पर 131 रनों की बढ़त बना ली। केरल ने अपनी पहली पारी में 80 रन बनाए थे। दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी केरल ने दूसरे दिन के स्टंप तक एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। हालांकि बारिश और धीमी रोशनी के चलते मैच में बाधा आई।

देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड और केरल के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन उत्तराखंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 149 रनों से पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान अजीत सिंह रावत 27 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

इसके बाद निचले क्रम में अभिनव बिष्ट 32 और निखिल पुंडीर की 21 रनों की पारी के दम पर उत्तराखंड ने 68.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम के लिए दानिश पंवार 0, हिमांशु बिष्ट 4 व अग्रिम तिवारी ने पांच रनों की पारी खेली। केरल के लिए अतुल ने पांच व अथिफ अशरफ ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2019: जम्मू कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रन से दी करारी शिकस्त 

दूसरी पारी में केरल की सधी शुरुआत

दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी केरल को सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नूमल और विष्णु ने सधी शुरुआत दिलाई। विष्णु मोहन 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रोहन कुन्नूमल 37 गेंदों में 43 रन और वत्सल शर्मा 18 गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद हैं। उत्तराखंड के लिए भानू प्रताप ने एक  विकेट चटकाया।

यह भी पढ़ें: सीके नायडू ट्रॉफी: उत्तराखंड की केरल पर 69 रनों की बढ़त, जानिए स्कोर