विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीके नायडू ट्रॉफी: उत्तराखंड की केरल पर 69 रनों की बढ़त, जानिए स्कोर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 11 Dec 2019 06:53 PM (IST)

सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने केरल पर पहली पारी में अभी तक 69 रनों की बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें

सीके नायडू ट्रॉफी: उत्तराखंड की केरल पर 69 रनों की बढ़त, जानिए स्कोर
सीके नायडू ट्रॉफी: उत्तराखंड की केरल पर 69 रनों की बढ़त, जानिए स्कोर

देहरादून, जेएनएन। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने केरल पर पहली पारी में अभी तक 69 रनों की बढ़त बना ली है। पहली पारी में केरल ने सभी विकेट खोकर सिर्फ 80 रन ही बनाए।

देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और केरल के बीच सीके नायडू ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। सीएयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए केरल को आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी केरल की टीम को रोहन 16, विष्णु मोहन 8, निखिल बरुण 2 और वत्सल शर्मा 0 के रूप में शुरुआती झटके लगे, जिसके चलते केरल टीम 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए ए रशीद ने 25 और श्रीरूप मोहन ने 17 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अग्रिम तिवारी ने पांच, हिमांशु बिष्ट और विकास ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: अधोईवाला ने जिप्सी यंग्स को हराया, दूसरा मैच रहा गोल रहित Dehradun News

पांच विकेट खोकर उत्तराखंड ने बनाए 149 रन

केरल को ऑल आउट करने के बाद पहली पारी की शुरुआत करने उतरी उत्तराखंड को तनुष गुसाईं 35 ने सधी शुरुआत दिलाई। इसके बाद सौरभ चौहान 53 और कप्तान अजीत सिंह रावत की नाबाद 24 रनों की पारी से उत्तराखंड ने पहले दिन 46 ओवर खेलते हुए पांच विकेट खोकर 149 रन बनाए। केरल के लिए अतुल ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: बाईचिंग भूटिया ऐकेडमी ने कब्जाया फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब Dehradun News