विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: प्रदेश के 13 आईटीआई को उच्चीकृत करेगा टाटा ग्रुप, करार पर हस्ताक्षर

Published: Tue, 18 Feb 2025 03:13 AM (IST)

उत्तराखंड के 13 आईटीआई का उच्चीकरण टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (टीटीएल) के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास ...और पढ़ें

टीटीएल प्रति संस्थान 32.58 करोड़ रुपये के हिसाब से 368.48 करोड़ रुपये लगाएगी।
टीटीएल प्रति संस्थान 32.58 करोड़ रुपये के हिसाब से 368.48 करोड़ रुपये लगाएगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के 13 आईटीआई का उच्चीकरण टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (टीटीएल) के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में कौशल विकास व सेवा योजन विभाग तथा टीटीएल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 

इसके तहत प्रदेश सरकार टीटीएल के सुझाव के अनुसार अवस्थापना सुविधा विकसित करेगी। वहीं टीटीएल उपकरण, मशीनरी व कंप्यूटर आदि स्थापित करेगा। साथ ही वह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में करार

सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में करार पर हस्ताक्षर हुए। बैठक में बताया गया कि 13 जिलों में से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल में दो-दो संस्थान तथा देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा में एक-एक संस्थान का उच्चीकरण किया जाएगा। 

करार के अनुसार, प्रदेश सरकार 79 करोड़ की लागत से अवस्थापना सुविधाओं का विकास करेगी। वहीं टीटीएल प्रति संस्थान 32.58 करोड़ रुपये के हिसाब से 368.48 करोड़ रुपये लगाएगी।

इन संस्थानों में पाठयक्रम संचालित करने के लिए टीटीएल पहले दो वर्ष तक दो-दो प्रशिक्षक एवं तीसरे वर्ष एक प्रशिक्षक तैनात करेगी। इन सभी चयनित संस्थानों में युवाओं को मेकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस सीएनसी मशीन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक एवं डिजिटल मेन्यूफैक्चङ्क्षरग बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर, मेन्युफैक्चङ्क्षरग प्रोसेस कंट्रोल एंड आटोमेशन, आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स विषय संबंधित एक से दो वर्षीय दीर्घकालिक कोर्स संचालित किए जाएंगे। साथ ही 23 लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने CM आवास किया कूच, पुलिस से नोंकझोंक हुई, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: यशपाल आर्य ने कहा- विधानसभा सत्र की अवधि कम रखने का हर स्तर पर करेंगे विरोध