Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Accidents: उत्‍तराखंड में खतरनाक है पहाड़ों पर सफर, ये हैं प्रमुख सड़क हादसे, इनमें हुई कई मौतें

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 02:18 PM (IST)

    Uttarakhand Accident उत्‍तराखंड में पहाड़ों पर सफर करना खतरनाक है। यहां कभी खराब सड़कें तो कभी ड्राइवर की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। आइए हम आपको उत्‍तराखंड के कुछ ऐसे ही प्रमुख हादसों के बारे में बताते हैं।

    Hero Image
    Uttarakhand Accident: उत्‍तराखंड में पहाड़ों पर सफर करना खतरनाक है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। बीते रोज उत्‍तराखंड के पौड़ी जनपद में लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास बरातियों की बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हैं। आइए हम आपको उत्‍तराखंड के कुछ प्रमुख हादसों के बारे में बताते हैं, जिसमें एक साथ कई लोग की जान गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तरकाशी में गिरी थी एमपी के यात्रियों की बस, हुई थी 26 की मौत

    • दिनाकं : 5 जून 2022
    • दिन : रविवार
    • समय : शाम करीब सात बजे
    • इस साल पांच जून को उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई थी। इस बस में एमपी (मध्‍य प्रदेश) के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 26 की मौत हो गई थी। यह हादसा रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुआ था।

    यहां पढ़ें पूरी खबर :यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 26 की मौत कई घायल

    चंपावत में खाई में गिरा था बोलेरो वाहन, 14 की हुई थी मौत

    • दिनांक:  21 फरवरी 2022

    • समय: रात करीब साढ़े दस बजे

    • दिन : सोमवार
    • चम्पावत जिले में सूखीढांग-डांडा-मीडार (एसडीएम) रोड में 21 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे बारातियों से भरा बोलेरो वाहन 300 मीटर गहरी खाई में समा गया था। हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक समेत दो लोग घायल हो गए थे। वाहन में 16 लोग सवार थे। बरात टनकपुर से वापस ककनई गांव जा रही थी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर: चम्पावत में रेस्क्यू खत्म, खाई से निकाले गए सभी 14 शव, दो गंभीर घायलों का चल रहा इलाज

    पौड़ी में खाई में गिरी थी बस, 48 लोगों की हुई थी मौत

    • दिनांक : एक जुलाई 2018
    • दिन : रविवार
    • समय: सुबह सवा आठ बजे
    • पौड़ी जिले के बमणसैंण-धुमाकोट संपर्क मार्ग पर एक जुलाई 2018 की सुबह करीब सवा आठ बजे बस हादसा हुआ था। इस हादसे में 10 बच्चों और 16 महिलाओं समेत 48 लोगों के लिए मौत हो गई थी। गढ़वाल मोटर्स यूजर्स कोऑपरेटिव सोसायटी की बस ( यूके12पीए/0159करीब) सुबह सवा सात बजे बमणसैण (भौन) से रामनगर (नैनीताल) के लिए चली थी। इस बस में चालक और परिचालक समेत 61 यात्री सवार थे। धुमाकोट से आठ किमी पहले ग्वीन पुल के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। इससे बस गहरी खाई में जा गिरी थी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर: पौड़ी में खाई में गिरी बस, 48 लोगों की मौत; पीएम ने जताया गहरा दु:ख

    देहरादून से त्यूणी में टोंस नदी में गिरी थी बस, 45 की हुई थी मौत

    • दिनाकं : 19 अप्रैल 2017
    • दिन : बुधवार
    • वर्ष 2017 में देहरादून जनपद में हिमाचल की सीमा पर गुमा अंतरोली के पास निजी परिवहन कंपनी की यात्री बस गहरी खाई से लुढ़ककर टोंस नदी में समा गई थी। इस हादसे में 45 यात्रियों की मौत हो गई थी। मृतकों में 28 पुरुष, 10 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे। हिमाचल सीमा में जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस उस दिन करीब सुबह छह बजे विकासनगर से त्यूणी केराड़ के लिए चली थी। करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बस हिमाचल चौपाल उपमंडल के नेरुवा थाना क्षेत्र में गुमा के पास बस गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में जा समाई थी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे