विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand lockdown के बीच उत्तराखंड में बिजली दरें घटीं, जानिए कितनी सस्ती हुई

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2020 07:44 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Apr 2020 10:14 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में घरेलू से लेकर उद्योगों तक को मिलने वाली बिजली चार फीसदी तक सस्ती कर दी गई है।

Uttarakhand lockdown के बीच उत्तराखंड में बिजली दरें घटीं, जानिए कितनी सस्ती हुई
Uttarakhand lockdown के बीच उत्तराखंड में बिजली दरें घटीं, जानिए कितनी सस्ती हुई

देहरादून, जेएनएन। कोरोना संकट के इस दौर में उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में घरेलू से लेकर उद्योगों तक को मिलने वाली बिजली चार फीसदी तक सस्ती कर दी गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार को वर्ष 2020-21 के लिए नए टैरिफ की घोषणा की। यह टैरिफ एक अप्रैल से लागू माना जाएगा। 

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2020-21 के लिए 7598 करोड़ रुपये के राजस्व की आवश्यकता बताते हुए टैरिफ दरों में पौने आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव आयोग के समक्ष दिया गया था। इस पर आयोग ने बीते छह मार्च को जनसुनवाई की थी, जिसमें सभी की ओर से विद्युत टैरिफ दरों में कमी की बात कही गई थी। आयोग ने जन सुनवाई और यूपीसीएल के खर्चों में 641 करोड़ की कमी करते हुए विद्युत टैरिफ को बढ़ाने के बजाय कम कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 18 पैसे तक की राहत दी गई है। हालांकि फिक्स चार्जेज में पांच से तीस रुपये की बढ़ोत्तरी भी की गई है। 

बीपीएल और हिमाच्छादित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के टैरिफ को 1.83 पैसे से घटाकर 1.61 पैसे प्रति यूनिट कर दी गई है। प्रतिमाह 600 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले गोशाला, गोसदन और लघु डेयरी पर अब घरेलू विद्युत दरें लागू होंगी। अधिक पर अघरेलू श्रेणी के तहत दरों का भुगतान करना होगा। पहले यह सीमा 200 यूनिट प्रतिमाह थी।

किसानों को भी आयोग ने राहत देते हुए निजी नलकूपों को मिलने वाली बिजली की दरों में करीब चार फीसदी तक की कटौती की है। किसानों को अब 2.13 रुपये प्रति यूनिट के बजाय 2.04 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। वहीं, लघु और बड़े उद्योगों को प्रति यूनिट 23 पैसे की राहत दी गई है। 

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नया टैरिफ

यूनिट प्रतिमाह, फिक्स चार्ज पहले-अब, विद्युत दर पहले-अब (रुपये में)

100, 55-60, 3.69-3.40

200, 85-5, 3.7-3.75

300, 145-165, 4.61-4.45

400, 145-165, 4.78-4.63

500, 230-260, 5.20-5.07

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में सामने आ रहा लॉकडाउन का सबसे नेगेटिव इफेक्‍ट, डर है कहीं बत्‍ती गुल न कर दे

इस तरह मिली राहत

श्रेणी, वर्तमान दर, नई दर (रुपये में)

घरेलू, 4.62, 4.44

अघरेलू, 6.73, 6.38

सरकारी विभाग, 6.21, 5.83

निजी नलकूप, 2.13, 2.04

लघु उद्योग, 6.26, 6.03

बड़े उद्योग, 6.29, 6.06

मिक्स लोड, 5.84, 5.64

रेलवे, 6.30, 5.93

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown : राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का तोहफा