विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड के लिए राहत का रविवार, पांच जिलों में नहीं मिला एक भी व्यक्ति संक्रमित

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 17 Jan 2021 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:53 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना के लिहाज से रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए खासा सुकूनभरा रहा। प्रदेशभर में 112 ...और पढ़ें

रविवार को राज्‍य में 112 नए मामले आए।
रविवार को राज्‍य में 112 नए मामले आए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना के लिहाज से रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए खासा सुकूनभरा रहा। प्रदेशभर में 112 नए मामले आए हैं। जबकि सैंपल पॉजिटिविटी दर 1.30 फीसद रही। अच्छी बात यह है कि पांच जनपदों में मरीजों की संख्या शून्य, जबकि चार जनपदों में आंकड़ा इकाई में रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से कुल 8627 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें 8515 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 59 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, हरिद्वार में 11 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चमोली में छह, चंपावत व रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और उत्तरकाशी में एक नया मामला आया है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में एक भी मामला नहीं आया है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 94803 मामले आए हैं। जिनमें 89552 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 2354 एक्टिव केस हैं। 1286 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। 

पांच मरीजों की मौत 

राज्य में मौत के मामलों में अब भी निरंतरता बनी हुई है। जिस कारण कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पांच मरीजों की मौत हुई। इनमें दो मरीजों ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में दम तोड़ा। जबकि कैलाश अस्पताल, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 1611 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

98 मरीज हुए ठीक 

कोरोना के मोर्चे पर रिकवरी दर भी सुकून दे रही है। बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न जनपदों में 98 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें 55 देहरादून, 40 नैनीताल, दो हरिद्वार व एक मरीज टिहरी से है। फिलवक्त रिकवरी दर 94.46 फीसद है। 

यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccination: उत्तराखंड में टीकाकरण के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतें रहीं, कुछ व्यवहारिक