विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस आक्रोशित, कहा- सत्ता के गुरूर में मर्यादा भूल रही भाजपा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 03:39 PM (GMT+05:30)

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में उबाल है। जगह-जगह कांग्रेसियों ने भाजपा ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस आक्रोशित।
नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस आक्रोशित।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में उबाल है। जगह-जगह कांग्रेसियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के गुरूर में आकर अपनी मर्यादा खो रही है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। इससे प्रदेशभर में काग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। ऋषिकेश में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री एकांत गोयल ने कहा कि भाजपा सत्ता के गुरूर में आकर अपनी मर्यादा खो रही है और एक महिला पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी शर्मनाक है।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगे, नहीं तो समस्त कांग्रेसी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। प्रदर्शन में पार्षद मनीष शर्मा, विवेक तिवाड़ी, हरिराम वर्मा, अजय धीमान, दीपक वर्मा, मधु जोशी, शकुंतला शर्मा, विशाल धीमान, राजू गुप्ता, सौनू पांडेय, कृष्ण पाल, पम्मी भाई, राजेश गोयल, अभिषेक शर्मा, गौरव यादव, इमरान, रमेश गौड़, गौरव, किशोर गोड, शारुख, हिमांशु कश्यप, अजय राजभर, रमेश कुमार, सोनू, रमेश वर्मा, विशाल धीमान, पंकज गौड़, उमेश, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विकासनगर में भी कांग्रेसियों में आक्रोश 

वहीं, इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून ने विकासनगर की पहाड़ी गली चौक पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि बंशीधर भगत को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को दिया विस्तार, पांच उपाध्यक्ष और चार संयुक्त सचिव मनोनीत