विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को दिया विस्तार, पांच उपाध्यक्ष और चार संयुक्त सचिव मनोनीत

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 01:52 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने उत्तराखंड में संगठन को विस्तार दिया है। उन्होंने पांच उपाध्यक्ष और ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को दिया विस्तार।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को दिया विस्तार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Aam Admi Party  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पांच प्रदेश उपाध्यक्ष व चार संयुक्त सचिव को कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 31 जनवरी तक आप उत्तराखंड में पूरी तरह से संगठन का विस्तार कर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी।

बुधवार को आप के सर्कुलर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने संगठन का विस्तार किया। इस दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि पार्टी बहुत तेजी से संगठन को मजबूत कर रही है। सभी स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार के लिए लगातार मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर से दीपक बाली, चमोली से विनोद कपरवाण, हरिद्वार से ओपी मिश्रा, देहरादून से विशाल चौधरी, रुड़की से शारीख अफरोज को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदादी दी गई है। जबकि अनुज अग्रवाल, अमनदीप अरोड़ा, मनोज द्विवेदी, भरत सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इस दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता विकल्प तलाश रही है और आप उनकी पसंद बनती जा रही है। राज्य गठन के 20 वर्ष बाद भी यहां की जनता के साथ सिर्फ धोखा हुआ है। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि आप लगातार संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। 

पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं का पूरा सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दे रही है, जिससे कार्यकत्र्ताओं के साथ पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये आम जनता की पार्टी है और इसीलिए पार्टी आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखती है। इस दौरान नए उपाध्यक्ष बने दीपक बाली और विनोद कपरवाण ने कहा कि वह पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हरीश रावत ने की CM त्रिवेंद्र की तारीफ, कहा- अपनी पार्टी को फजीहत से बचाया; थैंक्यू कहने की भी जानें वजह