विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Election 2022: घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने शुरू की कसरत, जिलों से लिया जाएगा फीडबैक

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 01:44 PM (IST)

चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर कसरत शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने शुरू की कसरत, जिलों से लिया जाएगा फीडबैक।
घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने शुरू की कसरत, जिलों से लिया जाएगा फीडबैक।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर कसरत शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति की मंगलवार को हुई बैठक में विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर तय किया गया कि विभिन्न विषयों को घोषणा पत्र में शामिल करने के सिलसिले में जिलों से भी फीडबैक लिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के विजय कालोनी स्थित आवास पर हुई पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व बिशन सिंह चुफाल, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, डा ओपी कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में तय किया गया कि समिति जल्द ही जिलों में बैठकें कर फीडबैक तो लेगी ही, घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले विषयों को लेकर जिला स्तर पर गहन विमर्श भी करेगी। इस दौरान प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व सैनिकों से भी सुझाव लिए जाएंगे। फिर राज्य से जुड़े सभी बिंदुओं को समाहित कर इन्हें घोषणा पत्र में शामिल करने को कदम उठाए जाएंगे।

'अपना वोट, अपना गांव' अभियान की तैयारी पर चर्चा

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने 'अपना वोट अपना गांव' अभियान को कमर कस ली है। अभियान को लेकर मियांवाला क्षेत्र में कार्यकर्त्ताओं ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। पूर्व जिलापंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक की गई। जिसमें राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मुहिम 'अपना वोट अपना गांव' को सफल बनाने विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करेंगे भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी, रोडमैप को उतारा जाएगा धरातल पर

वक्ताओं ने कहा कि कुछ समय पूर्व उन्होंने उत्तराखंड की अनेक विभूतियों और प्रख्यात जनों से संवाद किया था और उन्होंने भी इस अभियान को सहर्ष स्वीकार करते हुए शहरों में रह रहे पर्वतीय बंधुओं से अपील की थी कि अपना वोट-अपने गांव अभियान से जुड़ें। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, रक्षा बौड़ाई, शोभा ध्यानी, कमला चौहान, दीपा बिष्ट, मीनाक्षी सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री की हुई मुलाकात, गर्माई उत्तराखंड की सियासत; निकाले जाने लगे कई मायने