Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री की हुई मुलाकात, गर्माई उत्तराखंड की सियासत; निकाले जाने लगे कई मायने

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 01:25 PM (IST)

    Uttarakhand Assembly Elections 2022 भाजपा और कांग्रेस में चल रहे दांवपेच के बीच मंगलवार को तब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई जब नेता प्रतिपक्ष प्रीत ...और पढ़ें

    Hero Image
    नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री की हुई मुलाकात, गर्माई उत्तराखंड की सियास।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस में चल रहे दांवपेच के बीच मंगलवार को तब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, जब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अचानक ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि नेता प्रतिपक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री उनियाल से मिलने आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुआ यूं कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मंगलवार सुबह यमुना कालोनी स्थित कैबिनेट मंत्री उनियाल के आवास पर पहुंचे थे। दोनों के मध्य लंबी बातचीत भी हुई। यह जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी भी मंत्री आवास पर पहुंच गए। साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी वर्तमान चुनावी माहौल को देखते हुए इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे।

    बाद में कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि प्रीतम सिंह उनके मित्र हैं और उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध भी हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ कार्यों के सिलसिले में उनसे मिलने आए थे। वह अक्सर उनसे मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री होने के नाते कोई भी उनसे मिलने आ सकता है, इसमें बुराई क्या है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करेंगे भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी, रोडमैप को उतारा जाएगा धरातल पर

    भाजयुमो ने शुरू किया नव मतदाता अभियान

    आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने धरातल पर तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न अभियान चलाकर आम जन को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में भाजयुमो ने नव मतदाता अभियान शुरू किया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह््वान पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर सोनकर के नेतृत्व में करनपुर क्षेत्र में नव मतदाता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें 450 के करीब युवाओं ने सदस्यता ली। डीएवी कालेज के बाहर 350 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की और घंटाघर में 100 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, श्याम सुंदर चौहान, सौरव कपूर, रोहित चौहान राजा, दीपक सकलानी, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढें- Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, तय होगा टिकट का फार्मूला