यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप' गुरुवार से शुरू करेगी विजय शंखनाद यात्रा, कुमाऊं की चार विधासभाओं से होगी शुरुआत; बनेगी चुनावी रणनीति
Uttarakhand Assembly Elections 2022 उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभावार चुनावी समीकरण की समीक्षा करने और पदाधिकारियों व ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभावार चुनावी समीकरण की समीक्षा करने और पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की तैयारी को परखने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया विजय शंखनाद यात्रा निकालने जा रहे हैैं। इस यात्रा का आगाज मोहनिया कुमाऊं मंडल के गंगोलीहाट से आज करेंगे।
यात्रा के पहले चरण में मोहनिया 25 नवंबर से चार दिन तक कुमाऊं की चार विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और वहां कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति और तैयारी पर चर्चा करेंगे। बुधवार को दून में आप के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी 25 नवंबर को गंगोलीहाट, 26 नवंबर को पिथौरागढ़, 27 नवंबर को लोहाघाट और 28 नवंबर को चंपावत में होंगे। इस दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी चुनाव की रणनीति और तैयारी पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री की हुई मुलाकात, गर्माई उत्तराखंड की सियासत; निकाले जाने लगे कई मायने
28 से रोजगार यात्रा का चौथा चरण
प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि 28 नवंबर से पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा चार दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कोठियाल गढ़वाल मंडल की सात विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। 28 नवंबर को बदरीनाथ, 29 नवंबर को थराली, 30 नवंबर को कर्णप्रयाग, एक दिसंबर को रुद्रप्रयाग, दो दिसंबर को केदारनाथ, तीन दिसंबर को श्रीनगर और चार दिसंबर को देवप्रयाग में रोजगार यात्रा निकाली जाएगी।
