विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WATCH UK Board 12th Result 2020: राजिमस्त्री के बेटे ने किया कमाल, 95 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2020 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 08:43 AM (IST)

UK Board 12th Result 2020 इंटरमीडिएट परीक्षा में राजमिस्त्री के बेटे ने कमाल कर दिखाया। राहुल यादव ने कड़ी मेहनत ...और पढ़ें

WATCH UK Board 12th Result 2020: राजिमस्त्री के बेटे ने किया कमाल, 95 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर
WATCH UK Board 12th Result 2020: राजिमस्त्री के बेटे ने किया कमाल, 95 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में राजमिस्त्री के बेटे ने कमाल कर दिखाया। राहुल यादव ने कड़ी मेहनत के दम पर 95 फीसद अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। राहुल ने बताया कि उन्हें इससे भी अच्छे अंकों की उम्मीद थी। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के छात्र राहुल यादव ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 475 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता से उनके परिजनों के साथ ही स्कूल में भी सभी उत्साहित हैं। राहुल यादव के पिता रामचंद्र यादव राजमिस्त्री हैं। उनका परिवार ऋषिकेश के गुमानीवाला में रहता है। राहुल यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में भी 94 फीसद अंक प्राप्त किए थे।

दैनिक जागरण से खास बातचीत में राहुल ने बताया कि उसे इससे भी अच्छे अंको की उम्मीद थी। राहुल इंटरमीडिएट के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में बीएससी ऑनर करना चाहता है। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। राहुल ने अपनी इस सफलता के लिए गुरुजनों और अपने पिता को श्रेय दिया है।

बोर्ड रिजल्ट में टिहरी छाया

टिहरी जिले में 12वीं में विद्यामंदिर चम्बा के छात्र सार्थक मैठाणी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, जाखणीधार के प्रशांत चमोली ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। 

यह भी पढ़ें: UK Board 10th & 12 Result 2020: 10वीं में गौरव सकलानी और 12वीं ब्यूटी वत्सल ने किया उत्तराखंड टॉप, यहां देखें रिजल्ट

हाइस्कूल में तीसरे स्थान पर रहीं शिवांगी 

वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कोटद्वार के निंबूचौड़ स्थित ब्राइट कैरियर चिल्ड्रंस एकेडमी की शिवांगी रावत ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान पाया है। शिवांगी को 97.60 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: GATE 2021: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की तारीखों का एलान, जानिए पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।