विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप का डॉक्टर' अभियान से रोज दो हजार लोग ले रहे परामर्श, पार्टी ने बनाई 30 डॉक्‍टरों की टीम

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Jun 2021 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 04:27 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि आप का डॉक्टर अभियान को पूरे प्रदेश से ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि अभियान को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि अभियान को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि 'आप का डॉक्टर' अभियान को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। रोजाना करीब दो हजार लोग इस हेल्पलाइन पर परामर्श ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी तक 37 हजार से अधिक लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं। 

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जुगरान ने बताया कि 17 मई से अब तक इस अभियान के तहत जारी किए गए हेल्पलाईन नंबर 8800026100 पर प्रदेश भर से कुल 37,895 लोग ने संपर्क किया और डाक्टरों से परामर्श लिया। बताया कि जनता की समस्या सुनने के लिए 40 वालेंटियर लगातार संपर्क में रहते हैं। सभी को उचित स्वास्थ्य सलाह मिले, इसके लिए तीस डाक्टरों की टीम बनाई गई है। अभियान की सफलता को देखते हुए डाक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। 

भाजपा के सेवा अभियान को बताया ड्रामा

समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित सेवा अभियान को ड्रामा करार दिया।

सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब नोट बंदी के समय लोग परेशान हुए, कोरोना महामारी में लाखों जाने गईं, आमजन की नौकरियां चली गईं, लोग दवा व आक्सीजन न मिल पाने के कारण दम तोड़ते रहे, उस समय क्या भाजपा का सेवा अभियान आराम कर रहा था। कहा कि अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं, ऐसे में जनता को दिखाने के लिए सेवा अभियान चलाया जा रहा है। 

सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में टीकाकरण केंद्र शुरू

केंद्रीय पेंशनर्स की मांग पर सोमवार से जीएमएस रोड स्थित सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू हो गया है। अपर निदेशक डॉ. केएस राणा टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन कोरोना की दूसरी लहर के समय से ही सीजीएचएस केंद्र में भी टीकाकरण सुविधा की मांग कर रही थी।

यह भी पढ़ें- यमकेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने रखा उपवास, जानिए क्या कहा

जिसे ध्यान में रखते हुए सेंटर में टीकाकरण शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के महासचिव एसएस चौहान ने कहा कि टीकाकरण केंद्र से हजारों पेंशनर्स व अन्य व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। एसोसिएशन के संरक्षक एनएन बलूनी ने कहा कि केंद्र में फिलहाल 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव एसएस चौहान ने सेंटर के लिए डीजी हेल्थ डा. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ डा. अनूप डिमरी और नोडल अधिकारी डा. राजीव दीक्षित का आभार जताया। इस मौके पर वेलनेस सेंटर की सीएमओ डॉ. शिवानी शर्मा, एसोसिएशन के संयोजक एमएस रावत, उपाध्यक्ष जेएस नेगी, संगठन सचिव अशोक शंकर, सचिव एचएस काला, जयानंद, प्यारेलाल, केएस आर्य आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- प्रीतम सिंह ने सरकार पर बोला हमला, कहा- साढ़े चार साल के कार्यकाल में नहीं किया कोई काम

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें