Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमकेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने रखा उपवास, जानिए क्या कहा

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 30 May 2021 05:14 PM (IST)

    यमकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय में दो घंटे का उपवास कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता टीकाकरण केंद्रों में धक्के खा रही है लेकिन सभी जगह वैक्सीन खत्म होने का नोटिस चप्पा है।

    Hero Image
    यमकेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने रखा उपवास, जानिए क्या कहा।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय में दो घंटे का उपवास कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता टीकाकरण केंद्रों में धक्के खा रही है, लेकिन सभी जगह वैक्सीन खत्म होने का नोटिस चप्पा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हैं। वैक्सीन और दवाइयां तक उपलब्ध नहीं है। 18 प्लस का वैक्सीनेशन पूरी तरह से ठप है। अभी तक यमकेश्वर में मुश्किल से दो प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है और अगर इसी गति में टीकाकरण हुआ तो अगले पांच सालों में भी टीका नहीं लग पाएगा। विधानसभा और क्षेत्र पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि क्षेत्र से गायब हैं।

    वहीं, विपिन पेटवाल ने कहा की केंद्र सरकार ने टीकाकरण की सारी जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। राज्य सरकारें टीका मंगाने में नाकाम सावित हो रही है और भुगतान जनता को पड़ रहा है।

    उपवास कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, महावीर सिंह, मोहनलाल, विनोद कुमार आदि शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई व बदहाल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का लगाया आरोप, कांग्रेस ने प्रदेशभर में सांकेतिक उपवास कर दिया धरना

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें