विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ती महंगाई व बदहाल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का लगाया आरोप, कांग्रेस ने प्रदेशभर में सांकेतिक उपवास कर दिया धरना

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 12:47 PM (IST)

बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्‍ताओं ने राज्‍यभर में ब्‍लॉक स्‍तर पर ...और पढ़ें

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे।

जागरण संवाददाता, देहरादून: बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्‍ताओं ने राज्‍यभर में ब्‍लॉक स्‍तर पर सांकेतिक  उपवास रख धरना दिया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। 

विकासनगर स्थित तिलक भवन में जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में  सांकेतिक उपवास किया गया। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है, हजारों लोग को बिना चिकित्सा सुविधा के चलते परेशान हैं।उन्‍होंने सरकार को इस मोर्चे में विफल बताया। कहा कि  सरकारी अस्पतालों में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं रही। 18 से 45 वर्ष तक के आयु के टीकाकरण में निजी अस्पताल मनमानी कर रहे हैं। आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है जिससे व्यापारी ,ट्रांसपोर्टर ठेली वाला, मजदूर हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष  शम्मी प्रकाश, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मायाराम तोमर प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सभासद गिरीश, पूर्व सभासद जमशेद अहमद, हरसुल शर्मा, अनमोल शाह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, अनस मुनीर, अभी राजन रिंकू कनौजिया, विशेष शर्मा आदि कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, पढ़ि‍ए पूरी खबर

ऋषिकेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने रखा उपवास 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी जिला और नगर कांग्रेस कमेटियों को रविवार के रोज प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ उपवास कार्यक्रम करने के निर्देश दिए थे। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का उपवास रखा। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कई लोग जान गवा चुके हैं। यदि सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती तो सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। कोरोना के कारण जितने भी परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है उन सभी को सरकार मुआवजा दे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ आम जनता को जीवन देने वाली महत्वपूर्ण दवाओं की किल्लत किसी से छिपी नहीं रही। बाजार में इन दवाओं की कालाबाजारी रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इतना ही नहीं इस संकट के समय जनता को राहत देने की जरूरत थी लेकिन सरकार ने महंगाई को बढ़ाने का काम किया है। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का जो मूलभूत ढांचा है उसमें सुधार करने की जरूरत थी लेकिन सरकार स्थाई प्रकृति के कार्यों को बढ़ावा देने में लगी रही आज भी कितने स्वास्थ्य केंद्र और उप केंद्र स्टाफ और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार नकारा साबित हुई है। भाजपा सरकार के शासनकाल में जमाखोरी और कालाबाजारी बड़ी है। आम जनता मूलभूत स्वास्थ्य सेवा के अधिकार से वंचित रही। उपवास कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, विजय पाल सिंह रावत, मदन मोहन शर्मा नंदकिशोर जाटव, प्यारेलाल जुगलान, विक्रम सिंह भंडारी आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- राजनीतिक-व्यावसायिक लाभ को चिकित्सा पद्धति को धर्म विशेष से न जोड़ें

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें