विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, पढ़ि‍ए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 12:25 PM (IST)

महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की इंटरनेट मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की मंशा का कड़ा विरोध करते पुतला ...और पढ़ें

देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कार्यकर्त्‍ता।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कार्यकर्त्‍ता।

जागरण संवाददाता, देहरादून। महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की इंटरनेट मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की मंशा का कड़ा विरोध करते पुतला फूंका। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए। 

अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र अपनी नाकामियों व विफलताओं को छिपाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। जो कि आमजन के अधिकारों का हनन है। भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। वह अपनी नाकामियों को छिपाकर देश की जनता के साथ छल करना चाहती है। भाजपा सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों पर संवाद नहीं करना चाहती, बल्कि तानाशाही से हक की आवाज उठाने वालों को रोकना चाहती है। यह रवैया बेहद चिंताजनक है।

इंटरनेट मीडिया पर अंकुश भाजपा सरकार का कदम गैर जरूरी व अलोकतांत्रिक है। केंद्र ने संविधान व लोकतंत्र की पवित्र भावनाओं की हत्या करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का विधानसभा, भारत के संविधान व देश की संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्ण विश्वास है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, सविता सोनकर, कोमल बोहरा, डॉ. प्रतिमा सिंह, अजरुन सोनकर, नीरज नेगी, राहुल प्रताप सिंह, अविनाश मणि आदि मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमण रोकने में विफल रही सरकार

मसूरी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा की प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही है। कोरोना से पीड़ित जनता की सहायता के लिए कांग्रेस खड़ी है। शुक्रवार को मसूरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर जो लोग फ्रंटलाइन वकर्स के तौर पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनको न तो कोरोना रोधक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और न ही समय पर वेतन मिल रहा है। कोरोना वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सरकार के मंत्रियों से लिया फीडबैक

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें