विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सरकार के मंत्रियों से लिया फीडबैक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 07:55 AM (IST)

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनके कामकाज का फीडबैक लिया। माना जा रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही मुख्यमंत्री का किस सीट से चुनाव लड़ना बेहतर रहेगा, इस बारे में मंत्रियों के मन की थाह ली गई। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी मुलाकात की। इससे पहले, प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सेवा भाव के साथ पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य विपक्ष के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन बीजापुर अतिथि गृह में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग भेंट की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोविड के खिलाफ मिलकर लड़ाई लडऩे का संदेश दिया। देर शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोविड समेत अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक में कहा कि कोरोना काल में 'सेवा ही संगठन' के तहत उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भाजपा कार्यकर्त्‍ता मुस्तैदी से सेवा कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज सरकार का सहयोग करने के बजाय नकारात्मक सोच का परिचय दे रहा है। विपक्ष सकारात्मक सोच की तरफ उन्मुख हो, इसलिए पार्टी के सेवा कार्यों का प्रचार होना चाहिए।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र से भी मिले संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेंस कालोनी स्थित निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि त्रिवेंद्र को पार्टी संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Cabinet Meet: ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, उल्लंघन पर 40 हजार रुपये तक का जुर्माना

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें