यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चार साल से गौरा देवी कन्याधन योजना का छात्राओं को नहीं मिला लाभ
चार साल से गौरा देवी कन्याधन योजना के लिए भटक रही छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, त्यूणी: चार साल से गौरा देवी कन्याधन योजना के लिए भटक रही छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फेडीज कपसाड़ वेलफेयर एसोसिएशन ने छात्राओं को योजना का लाभ नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है।
एसोसिएशन ने कहा कि सरकार को इस मामले में छात्राओं की समस्या जल्द हल करनी चाहिए। नहीं तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एसेसिएशन ने सरकार से छात्राओं को मिलने वाली धनराशि अवमुक्त करने की मांग की है। फेडीज कपसाड़ वेलफेयर एसोसिएशन ने छात्राओं को कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. पूजा गौड़ का कहना है कि वर्ष 2016 से क्षेत्र की छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिला है। जिसके चलते उन्हें व उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राएं अपनी समस्या को लेकर महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन भी कर चुकी हैं।
उन्होंने बताया इस योजना के लाभ से वंचित रह गई 150 छात्राओं की सूची भी विभाग को सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव को भी दो बार ज्ञापन भेजकर उन्हें भी छात्राओं की परेशानी से अवगत कराया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने छात्राओं की समस्या पर शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
